मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में त्वरित सहायता कन्यादान योजना से किया लाभान्वित

मुख्य बिंदु
  • गिर्वा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत डाकन कोटड़ा में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया।
  • शिविर के दौरान बलीचा निवासी गौरी देवी खण्डीवाल ने अपनी पुत्री के विवाह उपरान्त मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत लाभ दिलाने को लेकर आवेदन किया।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से अनुप्रिया मीणा एवं रोशन लाल मीणा द्वने तत्काल दस्तावेज पूर्ण करवाकर आवेदन स्वीकृति हेतु अग्रेषित किया।
  • शिविर में उपस्थित सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, गिर्वा हर्षित कुमार पंचोली द्वारा आवेदन को हाथों हाथ स्वीकृत किया गया।
  • इस अवसर पर तहसीलदार गिर्वा श्याम सिंह चरण एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित कुमार पंचोली, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह द्वारा लाभार्थी गौरी देवी को 41 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया, जो उनके लिए एक अत्यंत राहत एवं संबल का क्षण रहा।
  • शिविर में योजना का त्वरित लाभ प्राप्त होने पर लाभार्थी द्वारा राजस्थान सरकार एवं प्रशासन का प्रसन्नतापूर्वक आभार व्यक्त किया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨

गिर्वा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत डाकन कोटड़ा में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान बलीचा निवासी गौरी देवी खण्डीवाल ने अपनी पुत्री के विवाह उपरान्त मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत लाभ दिलाने को लेकर आवेदन किया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से अनुप्रिया मीणा एवं रोशन लाल मीणा द्वने तत्काल दस्तावेज पूर्ण करवाकर आवेदन स्वीकृति हेतु अग्रेषित किया।

शिविर में उपस्थित सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, गिर्वा हर्षित कुमार पंचोली द्वारा आवेदन को हाथों हाथ स्वीकृत किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार गिर्वा श्याम सिंह चरण एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित कुमार पंचोली, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह द्वारा लाभार्थी गौरी देवी को 41 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया, जो उनके लिए एक अत्यंत राहत एवं संबल का क्षण रहा।

शिविर में योजना का त्वरित लाभ प्राप्त होने पर लाभार्थी द्वारा राजस्थान सरकार एवं प्रशासन का प्रसन्नतापूर्वक आभार व्यक्त किया गया।