मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एमबी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद एग्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग: परिषद के छात्रहितार्थ कार्यों हेतु कमेटी का गठन

WAf𝕏TGin✉🖨
एमबी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद एग्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग: परिषद के छात्रहितार्थ कार्यों हेतु कमेटी का गठन

एमबी  कॉलेज पूर्व छात्र परिषद एग्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग आज एक निजी प्रतिष्ठान में प्रोफेसर महीप भटनागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई | महासचिव शांतिलाल भंडारी ने सभी का स्वागत करते हुए आज की मीटिंग के एजेंडा से सभी को अवगत कराया | सचिव डॉक्टर आरके गर्ग ने गत मीटिंग का ब्यौरा प्रस्तुत कर उसे सदन से अनुमोदित कराया | 

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा बताया कि आगामी सत्र के लिए योग्य छात्रों की फीस के पुनर्भरण, मैरिट कम आवश्यकता अनुसार स्कॉलरशिप देना, पुस्तकें भेंट करने सहित परिषद की गतिविधियों पर गहन चर्चा के पश्चात एक कमेटी का गठन किया जो महाविद्यालय के अधिष्ठाताओ से मिलकर इन्हें मूर्त रूप देगा |

आज की गहन चर्चा मैं भाग लेने वालों में डॉक्टर कुंदन लाल कोठारी, डॉ महीप भटनागर, डॉ शिव रतन तिवारी, महावीर प्रसाद जैन, डॉक्टर विमल शर्मा, डॉ आरके गर्ग, वर्धमान मेहता, अशोक जैन, आर के खोखावत,  प्रकाश तातेड़, आर के चतुर, अविनाश भटनागर, शांतिलाल नागोरी, केपी तलेसरा, शान्ति लाल भंडारी प्रमुख थे 

आर के खोखावत की और से आयोजित स्नेह भोज के पश्चात मीटिंग समाप्त हुई