मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन

संपर्क पोर्टल के विभिन्न पैरामीटर्स को ध्यान में रखते हुए करें परिवादों का समयबद्ध निस्तारण रू जिला कलेक्टर

WAf𝕏TGin🖨
साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन

जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर मेहता ने कहा कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर और संवेदनशील है, ऐसे में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, साथ ही संपर्क पोर्टल पर औसत निस्तारण समय समेत विभिन्न पैरामीटर्स को ध्यान में रखते हुए परिवादों का निस्तारण करें जिससे पोर्टल पर जिले की रैंकिंग अग्रणी रहे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधित प्रकरण भी समयबद्ध रूप से निस्तारित किये जाए, साथ ही विभिन्न विभागों के डीएमएफटी मद के तहत स्वीकृत हुए कार्यों की समय पर तकनीकी स्वीकृति भिजवाए ताकि वित्तीय स्वीकृति की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जा सके।

उन्होंने आगामी दिनों में वर्तमान राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने विभाग वार प्रगति एवं गतिविधियों का संबंधित विभागों के अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि मार्च माह से पूर्व विभागों के तय वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हो जाने चाहिए।

उन्होंने विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं की प्रगति भी जानी। इस दौरान बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौर, एडीएम शहर जितेंद्र ओझा, यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।