मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

गृह रक्षा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हेलमेट जागरूकता रैली

शहरवासियों को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

मुख्य बिंदु
  • आगामी 6 दिसम्बर को मनाए जाने वाले गृह रक्षा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर होमगार्ड विभाग की ओर से विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
  • इसी क्रम में मंगलवार को हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई।
  • समादेष्टा कमांडेंट प्रणय जसोरिया के निर्देशन एवं कमांडर के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में होमगार्ड जवानों ने भाग लिया।
  • इस अवसर पर मंगला राम के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड के जवानों ने हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
  • रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और लोगों को सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा और यातायात अनुशासन का पालन कराने हेतु प्रेरित किया गया।
  • रैली में प्लाटून कमांडर मंगलाराम, सुरेन्द्र सिंह, कानि.
WAf𝕏TGin🖨

आगामी 6 दिसम्बर को मनाए जाने वाले गृह रक्षा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर होमगार्ड विभाग की ओर से विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई।

समादेष्टा कमांडेंट प्रणय जसोरिया के निर्देशन एवं कमांडर के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में होमगार्ड जवानों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मंगला राम के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड के जवानों ने हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और लोगों को सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा और यातायात अनुशासन का पालन कराने हेतु प्रेरित किया गया।

रैली में प्लाटून कमांडर मंगलाराम, सुरेन्द्र सिंह, कानि. नरेंद्र सिंह, लक्ष्मी, बाल्या सोदा, फूलशंकर, महेश, कृष्णपाल सिंह, मोहित सहित कई अन्य होमगार्ड सदस्य मौजूद रहे।

प्लाटून कमांडर मंगलाराम ने बताया कि होमगार्ड देश की एक महत्वपूर्ण सुरक्षा शाखा है, जो पुलिस प्रशासन, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, चुनाव ड्यूटी, वीआईपी सुरक्षा से लेकर आपात स्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कोविड-19 महामारी से लेकर प्राकृतिक आपदाओं तक, होमगार्ड सदैव राष्ट्र और नागरिकों की सेवा में अग्रणी रहे हैं। इस अवसर पर कमांडेंट प्रणय जसोरिया ने कहा कि होमगार्ड सिर्फ एक वर्दी नहीं, बल्कि सेवा और अनुशासन की पहचान है।

हमारा उद्देश्य समाज में सुरक्षा के साथ जागरूकता का प्रसार करना है।