मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर: वक़्फ़ प्रॉपर्टीज़ रजिस्ट्रेशन कैंप की तारीख़ बढ़ाई, अब 3 दिसंबर तक होगा आयोजन

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर ज़िला वक़्फ़ बोर्ड व अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर की ओर से शहर व ज़िले की सभी मसाजिद, दरगाह, ईदगाह, खानकाह, कब्रिस्तान और अन्य वक़्फ़ प्रॉपर्टीज़ से जुड़े मुहतरम ज़िम्मेदारान, सदर, सेक्रटरी तथा संबंधित लोगों को महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
  • बोर्ड द्वारा चल रहा वक़्फ़ प्रॉपर्टीज़ के रजिस्ट्रेशन का विशेष कैंप अब बढ़ाकर 3 दिसंबर 2025 तक कर दिया गया है।
  • कैंप की संशोधित तिथियाँ इस प्रकार हैं— तारीख़: 01, 02 और 03 दिसंबर 2025 (सोमवार, मंगलवार व बुधवार) समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्थान: अंजुमन तालीमुल इस्लाम, अंजुमन चौक, उदयपुर ज़िला वक़्फ़ बोर्ड ने तमाम वक़्फ़ प्रॉपर्टीज़ के ज़िम्मेदारान से विशेष गुज़ारिश की है कि वे संजीदगी और प्राथमिकता के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ पहुँचकर रजिस्ट्रेशन की औपचारिकताएँ पूरी करवाएँ।
  • संबंधित जानकारी या सहायता के लिए इच्छुक लोग सीधे अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर से भी संपर्क कर सकते हैं।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर ज़िला वक़्फ़ बोर्ड व अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर की ओर से शहर व ज़िले की सभी मसाजिद, दरगाह, ईदगाह, खानकाह, कब्रिस्तान और अन्य वक़्फ़ प्रॉपर्टीज़ से जुड़े मुहतरम ज़िम्मेदारान, सदर, सेक्रटरी तथा संबंधित लोगों को महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। बोर्ड द्वारा चल रहा वक़्फ़ प्रॉपर्टीज़ के रजिस्ट्रेशन का विशेष कैंप अब बढ़ाकर 3 दिसंबर 2025 तक कर दिया गया है।

कैंप की संशोधित तिथियाँ इस प्रकार हैं—
तारीख़: 01, 02 और 03 दिसंबर 2025 (सोमवार, मंगलवार व बुधवार)
समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
स्थान: अंजुमन तालीमुल इस्लाम, अंजुमन चौक, उदयपुर

ज़िला वक़्फ़ बोर्ड ने तमाम वक़्फ़ प्रॉपर्टीज़ के ज़िम्मेदारान से विशेष गुज़ारिश की है कि वे संजीदगी और प्राथमिकता के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ पहुँचकर रजिस्ट्रेशन की औपचारिकताएँ पूरी करवाएँ।

संबंधित जानकारी या सहायता के लिए इच्छुक लोग सीधे अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर से भी संपर्क कर सकते हैं।