मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जनजातीय इतिहास, संस्कृति तथा जननायकों की प्रेरक गाथाओं से हुए रूबरू आरएससीईआरटी में परिचर्चा

मुख्य बिंदु
  • जनजातीय गौरव वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को आरएससीईआरटी उदयपुर में भगवान बिरसा मुंडा एवं जननायकों पर केंद्रित एक प्रभावी परिचर्चा का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएससीईआरटी निदेशक श्वेता फगडिया ने की।
  • मुख्य वक्ता के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी टीएडी, डॉ.
  • अमृता दाधीच ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी, व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित विस्तृत पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
  • इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने उपस्थित जनों को उनके संघर्ष और योगदान से रूबरू कराया।
  • फिल्म के पश्चात सभागार में उपस्थित प्रतिभागियों के साथ प्रश्नोत्तरी एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
WAf𝕏TGin✉🖨
जनजातीय इतिहास, संस्कृति तथा जननायकों की प्रेरक गाथाओं से हुए रूबरू आरएससीईआरटी में परिचर्चा

उदयपुर। जनजातीय गौरव वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को आरएससीईआरटी उदयपुर में भगवान बिरसा मुंडा एवं जननायकों पर केंद्रित एक प्रभावी परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएससीईआरटी निदेशक श्वेता फगडिया ने की।

मुख्य वक्ता के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी टीएडी, डॉ. अमृता दाधीच ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी, व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित विस्तृत पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से सारगर्भित विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने उपस्थित जनों को उनके संघर्ष और योगदान से रूबरू कराया।

फिल्म के पश्चात सभागार में उपस्थित प्रतिभागियों के साथ प्रश्नोत्तरी एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में थान सिंह एवं डॉ. रिपु दमन ने वीर बाला काली बाई, वीर योद्धा राणा पूंजा तथा जननायकों के जीवन, बलिदान और प्रेरणादायी प्रसंगों पर प्रभावशाली वार्ताएं प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और जनजातीय इतिहास, संस्कृति तथा जननायकों की प्रेरक गाथाओं से अवगत होकर लाभान्वित हुए।