मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा आदि प्रसारण : बिरसा मुण्डा व कालीबाई पर विशेष वार्ताएं

मुख्य बिंदु
  • जिला प्रशासन उदयपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को टीआरआई स्थित संचार सेतु, ट्राई परिसर में आदि प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी एवं उपायुक्त टीएडी निरमा विश्नोई ने किया।
  • इस अवसर पर पेसिफिक कॉलेज के इतिहास विभाग के व्याख्याता डॉ.
  • मनोज तथा नोडल प्रभारी डॉ.
  • अमृता दाधीच मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
  • दोनों वक्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य संघर्ष, आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान एवं वीर बाला कालीबाई के साहस और बलिदान पर आधारित प्रेरक वार्ताएं प्रस्तुत कीं।
WAf𝕏TGin🖨
जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा आदि प्रसारण : बिरसा मुण्डा व कालीबाई पर विशेष वार्ताएं

उदयपुर। जिला प्रशासन उदयपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को टीआरआई स्थित संचार सेतु, ट्राई परिसर में आदि प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी एवं उपायुक्त टीएडी निरमा विश्नोई ने किया।

इस अवसर पर पेसिफिक कॉलेज के इतिहास विभाग के व्याख्याता डॉ. मनोज तथा नोडल प्रभारी डॉ. अमृता दाधीच मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

दोनों वक्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य संघर्ष, आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान एवं वीर बाला कालीबाई के साहस और बलिदान पर आधारित प्रेरक वार्ताएं प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित फिल्म का भी प्रसारण किया गया, जिससे ऑनलाइन माध्यम से 4250 विद्यार्थी, अधीक्षक, शिक्षक एवं आमजन जुड़कर लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में भोपालपुरा खेल छात्रावास एवं मधुबन आश्रम छात्रावास की बालिकाओं ने ऑफलाइनसम्मिलित होकर भगवान बिरसा मुंडा एवं जननायकों पर आधारित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बालिकाओं ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें अपने इतिहास, नायकों और संस्कारों से जोड़ते हैं।