मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 8 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

खेरवाड़ा में व्यापारी की सुरक्षा की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

10 दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन करेंगे

मुख्य बिंदु
  • खेरवाड़ा कस्बे के व्यापारी तथा व्यापार महासंघ के प्रवक्ता धरणेन्द्र जैन के साथ दो बार मारपीट कर जानलेवा हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने तथा व्यापारी को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर व्यापार महासंघ के सैकड़ों सदस्यों ने बुधवार को उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।
  • ज्ञापन में व्यापारी के साथ मारपीट व प्राण घातक हमला करने तथा हत्या की धमकी देने वालों के विरुद्ध शीघ्र कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है।
  • व्यापार महासंघ ने चेतावनी दी की 10 दिन के भीतर पुलिस प्रशासन ने इस प्रकरण में कार्यवाही नहीं की तो व्यापारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होना पड़ेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
खेरवाड़ा में व्यापारी की सुरक्षा की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

उदयपुर। खेरवाड़ा कस्बे के व्यापारी तथा व्यापार महासंघ के प्रवक्ता धरणेन्द्र जैन के साथ दो बार मारपीट कर जानलेवा हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने तथा व्यापारी को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर व्यापार महासंघ के सैकड़ों सदस्यों ने बुधवार को उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में व्यापारी के साथ मारपीट व प्राण घातक हमला करने तथा हत्या की धमकी देने वालों के विरुद्ध शीघ्र कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है।

व्यापार महासंघ ने चेतावनी दी की 10 दिन के भीतर पुलिस प्रशासन ने इस प्रकरण में कार्यवाही नहीं की तो व्यापारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होना पड़ेगा।

इस दौरान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल, उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मेहता एवं नरेंद्र पंचोली, संरक्षक पारस जैन ,मंत्री मुकेश कलाल एवं नरेंद्र नागदा, संगठन मंत्री प्रेमचंद कलाल, कोषाध्यक्ष हसमुख जैन, मीडिया प्रभारी हितेश जोशी, वरिष्ठ व्यवसायी बद्रीनारायण कलाल एवं गोपालदास सितलानी, कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष आनंद जैन एवं हेवन फडिया, स्टेशनरी व्यापार संघ के अध्यक्ष ओम व्यास एवं निर्मल गांधी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश पंचोली, किराणा अनाज व्यापार संघ के रमेश चंद्र कलाल, बर्तन व्यापार संघ के महामंत्री हिमांशु भमरा ,युवा व्यावसाय तुषार जोशी ,कमलेश जैन समाजसेवी भूपेंद्र कुमार कोठारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज, जिला कलेक्टर उदयपुर ,जिला पुलिस अधीक्षक ,पुलिस उप अधीक्षक ऋषभदेव एवं खेरवाड़ा थाना अधिकारी को भी प्रेषित की गई है।