मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

छात्रों को बताइ हाल्ट टेक्निक

मुख्य बिंदु
  • नशे की तीव्र इच्छा को रोकने के लिए डॉक्टर पी सी जैन ने हैप्पी होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रताप नगर के छात्र-छात्राओं को हाल्ट टेक्निक से कैसे इस तीव्र इच्छा को रोकने की जानकारी दी ।
  • उन्होंने कहा कि शराब तंबाकू इत्यादि की जब तीव्र इच्छा हो तो इस तकनीक का उपयोग नशा करने वाले व्यक्ति के साथ करें तो नशे की क्रेविंग घट जाती है।
  • अंग्रेजी शब्द हाल्ट में पहला अक्षर एच् अर्थात हंगर अगर भूखा ना रखा जाए , दूसरा एंगर अर्थात गुस्सा ना दिलाया जाए, तीसरा लोनलीनेस अर्थात अकेला न रहने दिया जाए, चौथा टायर्डनैस अर्थात थकने ना दिया जाए तो नशे की क्रेविंग अर्थात तीव्र इच्छा बहुत कम हो जाती है और धीमे-धीमे व्यक्ति नशा छोड़ देता है।
  • कार्यक्रम का प्रारंभ स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर सुषमा अरोड़ा ने डॉ पी सी जैन का स्वागत एवं परिचय देते हुए किया ।
  • कार्यक्रम रोटरी वसुधा के तत्वाधान में किया गया।
  • क्लब के प्रेसिडेंट रजनी शर्मा , अन्नपूर्णा गौड़ , पंकज शर्मा एवं सीमा चौहान उपस्थित रहे ।
WAf𝕏TGin✉🖨
छात्रों को बताइ हाल्ट टेक्निक

नशे की तीव्र इच्छा को रोकने के लिए डॉक्टर पी सी जैन ने हैप्पी होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रताप नगर के छात्र-छात्राओं को हाल्ट टेक्निक से कैसे इस तीव्र इच्छा को रोकने की जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि शराब तंबाकू इत्यादि की जब तीव्र इच्छा हो तो इस तकनीक का उपयोग नशा करने वाले व्यक्ति के साथ करें तो नशे की क्रेविंग घट जाती है।

अंग्रेजी शब्द हाल्ट में पहला अक्षर एच् अर्थात हंगर अगर भूखा ना रखा जाए , दूसरा एंगर अर्थात गुस्सा ना दिलाया जाए, तीसरा लोनलीनेस अर्थात अकेला न रहने दिया जाए, चौथा टायर्डनैस अर्थात थकने ना दिया जाए तो नशे की क्रेविंग अर्थात तीव्र इच्छा बहुत कम हो जाती है और धीमे-धीमे व्यक्ति नशा छोड़ देता है।

कार्यक्रम का प्रारंभ स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर सुषमा अरोड़ा ने डॉ पी सी जैन का स्वागत एवं परिचय देते हुए किया ।

कार्यक्रम रोटरी वसुधा के तत्वाधान में किया गया। क्लब के प्रेसिडेंट रजनी शर्मा , अन्नपूर्णा गौड़ , पंकज शर्मा एवं सीमा चौहान उपस्थित रहे । सीमा चौहान ने डॉ पीसी जैन को धन्यवाद ज्ञापित किया।