मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राज्य स्तरीय अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 30 जनवरी से उदयपुर में

मुख्य बिंदु
  • 12वीं राजस्थान राज्य अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता अब 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक उदयपुर में किया जाएगा।
  • पूर्व में यह प्रतियोगिता बूंदी जिले में प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसका आयोजन उदयपुर में होगा।
  • संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि राज्य सरकार के कार्मिक (के-5/खेल प्रकोष्ठ) विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार प्रतियोगिता की तिथियों का निर्धारण किया गया है।
  • इसके तहत संभाग के सभी जिलों के विभागीय खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
  • पूर्व में पंजीकृत दस खिलाड़ियों के अतिरिक्त अन्य पात्र खिलाड़ियों का चयन कर उनकी जानकारी 2 नवम्बर 2025 तक संभागीय आयुक्त कार्यालय, उदयपुर में भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • प्रतिभागी विभागों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में खिलाड़ियों की नामावली, ईमेल आईडी, जन्मतिथि एवं श्रेणी (सामान्य/वेटरन्स) सहित जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन की पूर्व तैयारी पूर्ण की जा सके।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। 12वीं राजस्थान राज्य अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता अब 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक उदयपुर में किया जाएगा। पूर्व में यह प्रतियोगिता बूंदी जिले में प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसका आयोजन उदयपुर में होगा।

संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि राज्य सरकार के कार्मिक (के-5/खेल प्रकोष्ठ) विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार प्रतियोगिता की तिथियों का निर्धारण किया गया है।

इसके तहत संभाग के सभी जिलों के विभागीय खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

पूर्व में पंजीकृत दस खिलाड़ियों के अतिरिक्त अन्य पात्र खिलाड़ियों का चयन कर उनकी जानकारी 2 नवम्बर 2025 तक संभागीय आयुक्त कार्यालय, उदयपुर में भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिभागी विभागों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में खिलाड़ियों की नामावली, ईमेल आईडी, जन्मतिथि एवं श्रेणी (सामान्य/वेटरन्स) सहित जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन की पूर्व तैयारी पूर्ण की जा सके।