मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

तपस्वीजन सम्मान समारोह सम्पन्न,70 तपस्वियों का हुआ सम्मान

मुख्य बिंदु
  • महावीर जैन जागृति परिषद, हिरणमगरी उपनगरीय परिक्षेत्र, उदयपुर द्वारा आज नेमीनाथ जैन मंदिर, सेक्टर-3 में तपस्वीजन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ।
  • जिसमें क्षेत्र के 70 से अधिक उन तपस्वियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने चातुर्मास के दौरान 8 से अधिक उपवास किये।
  • हिम्मतलाल वया ने बताया कि समारोह का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ, जिसे अरुण बया ने प्रस्तुत किया।
  • मेहता ने परिषद की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों का विवरण दिया।
  • इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं समाज गौरव 100 वर्षीय भंवरलाल बम्बोरिया का मेवाड़ी पगड़ी, उरना एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर विशेष अभिनन्दन किया गया।
  • विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट अतुल जैन ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद, हिरणमगरी उपनगरीय परिक्षेत्र, उदयपुर द्वारा आज नेमीनाथ जैन मंदिर, सेक्टर-3 में तपस्वीजन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के 70 से अधिक उन तपस्वियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने चातुर्मास के दौरान 8 से अधिक उपवास किये।

कोर कमेटी के डॉ. हिम्मतलाल वया ने बताया कि समारोह का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ, जिसे अरुण बया ने प्रस्तुत किया। आर. सी. मेहता ने परिषद की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों का विवरण दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं समाज गौरव 100 वर्षीय भंवरलाल बम्बोरिया का मेवाड़ी पगड़ी, उरना एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर विशेष अभिनन्दन किया गया। विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट अतुल जैन ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सुशील बांठिया ने परिषद की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। राजेन्द्र डागा ने बताया कि उपनगरीय क्षेत्र की लगभग 40 संस्थाओं एवं महिला मंडलों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों का सम्मान किया गया।

हेमन्त पामेचा ने कहा कि उपनगरीय परिक्षेत्र में निवासरत श्रावक-श्राविकाओं जिन्होने चातुर्मास काल में 8 उपवास से अधिक तपस्या करने वाले 70 से अधिक तपस्वियों का अभिनन्दन पत्र, उपरना एवं उपहार देकर बहुमान किया गया।

समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक गौरव गनोडिया, ललित लोढ़ा, अनिल जारोली, हिम्मत सिंह दक,चेतन नागौरी, सुरेन्द्र जारोली,गजेन्द्र भादावत, दिनेश वक्तावत, अशोक नागोरी सहित अनेक संघ प्रमुख, महिला मंडल प्रतिनिधि चंचल मांडावत, कुसुम मेहता, सरला बांठिया, उषा मेहता महिला मण्डल प्रमुख तथा परिषद की कोर कमेटी सदस्य डॉ हिम्मत लाल वया, अरुण बया, आर सी मेहता, सुशील बांठिया, आनंदी लाल बंबोरिया, राजेन्द्र अखावत,हेमंत पामेचा, दिनेश नंदावत उपस्थित रहे।

धन्यवाद ज्ञापन दिनेश नंदावत ने किया तथा मंच संचालन राजेन्द्र अखावत ने किया। अंत में सभी समाजजनों ने मिलकर स्वरुचि भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम की सफलता में कोर कमेटी के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।