मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सकल जैन समाज के 100 तपस्वियों का अभिनंदन

महावीर जैन जागृति परिषद् 28 को करेगी उपनगरीय क्षेत्र के सकल जैन समाज के 100 तपस्वियों का अभिनंदन

WAf𝕏TGin🖨
सकल जैन समाज के 100 तपस्वियों का अभिनंदन

उदयपुर। हिरण मगरी उपनगरीय परिक्षेत्र के सकल जैन समाज की प्रतिनिधी संस्था महावीर जैन जागृति परिषद् द्वारा 28 सितम्बर को सेक्टर 3 स्थित श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर प्रांगण में दोपहर 2 बजे तपस्वी अभिनंदन समारोह आयोजित किया जायेगा।

कोर कमेटी प्रमुख हिम्मत लाल वया एवं संयोजक आर.सी. मेहता ने बताया कि इस सन्दर्भ में आयोजित बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि हिरण मगरी परिक्षेत्र में इस वर्ष चार्तुमास काल में 8 व अधिक उपवास की तपस्या करने वाले लगभग 100 तपस्वी श्रावक - श्राविकाओं का सम्मान किया जायेगा।

आयोजन समिति के सुशील बांठिया व राजेन्द्र डांगा ने बताया कि परिषद् द्वारा इस अवसर पर उपनगरीय परिक्षेत्र के सभी जैन संघों एवं संस्थाओं के अध्यक्ष व मंत्रियों को संघ,समाज व परिषद् को अनेक योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा।

अरूण बया एवं आनन्दी लाल बम्बोरिया ने बताया कि समारोह के सफल आयोजन के लिए प्रमुख सदस्यों दिनेश नंदावत, हेमन्त पामेचा, राजेन्द्र अखावत सहित परिषद् के महिला प्रकोष्ठ की श्रीमती सरिता कावडिया, कुसुम मेहता, उषा मेहता, मोनिका माण्डावत व भोजन व्यवस्था समिति (महिला प्रकोष्ठ) कविता वया, आशा जयसिंगोत, चंचल माण्डावत, मोनिका पगारिया को विभिन्न दायित्व सौंपे गये।

इस अवसर पर शतायु, तपस्वी एवं दानवीर सुश्रावक भंवर लाल बम्बोरिया का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। कमेटी के दिनेश नंदावत ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।