मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आरएसएलडीसी करेगा कबूतरबाजों से सावधान

विशेष देंगे सुरक्षित और कानूनी विदेश प्रवास की जानकारी जागरूकता शिविर 19 को

मुख्य बिंदु
  • अध्ययन, रोजगार या पर्यटन के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोग अक्सर कबूतरबाजों के चंगुल में फस जाते हैं।
  • इससे उनका न केवल धन और समय व्यर्थ होता है, वहीं निजी प्रतिष्ठा भी धुमिल हो जाती है।
  • आमजन को सुरक्षित और कानूनी विदेश प्रवास के प्रति जागरूक करने के लिए राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम ने बीड़ा उठाया है।
  • इसी क्रम में आरएसएलडीसी की ओर से राजकीय आईटीआई प्रताप नगर उदयपुर में 19 सितम्बर 2025 को जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
  • आरएसएलडीसी ने बताया कि आईटीआई उदयपुर में सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विदेश प्रस्थान के मामले में जागरूकता फैलाना और यात्रा के लिए सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान करना है।
  • कार्यशाला में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के प्रोक्टर ऑफ इमीग्रेशनरी महेन्द्र कुमार एवं आरएसएलडीसी की ओर से प्रबंधक -ओपीब राजेश मीना व सहायक प्रबंधक-ओपीबी रमेश सांभरिया भी भाग लेगे एवं युवाओं को जागरूक करेंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। अध्ययन, रोजगार या पर्यटन के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोग अक्सर कबूतरबाजों के चंगुल में फस जाते हैं।

इससे उनका न केवल धन और समय व्यर्थ होता है, वहीं निजी प्रतिष्ठा भी धुमिल हो जाती है। आमजन को सुरक्षित और कानूनी विदेश प्रवास के प्रति जागरूक करने के लिए राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम ने बीड़ा उठाया है।

इसी क्रम में आरएसएलडीसी की ओर से राजकीय आईटीआई प्रताप नगर उदयपुर में 19 सितम्बर 2025 को जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।

आरएसएलडीसी ने बताया कि आईटीआई उदयपुर में सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विदेश प्रस्थान के मामले में जागरूकता फैलाना और यात्रा के लिए सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान करना है।

कार्यशाला में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के प्रोक्टर ऑफ इमीग्रेशनरी महेन्द्र कुमार एवं आरएसएलडीसी की ओर से प्रबंधक -ओपीब राजेश मीना व सहायक प्रबंधक-ओपीबी रमेश सांभरिया भी भाग लेगे एवं युवाओं को जागरूक करेंगे।

शिविर में संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ के द्वारा चर्चा की जाएगी। इससे प्रवासियों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरीका सहित कई देश ने प्रवासियों के संबंध में अपनी नीतियों में बदलाव किया है। बिना सही जानकारी के विदेश यात्रा करने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कई लोगों को तो अपनी यात्रा अधूरी छोड़ कर वापस आना पड़ता है। कई बार लोग विदेश में नौकरी दिलाने के बाद पर ठगी करने वालों के चंगुल में फस जाते है और विदेश पहुंच कर कानूनी पेचिदगियों में उलझ जाते हैं।

ऐसे में यह शिविर सुरक्षित और कानूनी विदेश प्रवास के संबंध में जानकारी की दृष्टि से बहुत उपयोगी सिद्ध होगा