मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नेहरू उद्यान का लोकार्पण शुक्रवार को - म्युजिकल फाउण्टेन सहित 10 करोड़ के विकास कार्यों का भी होगा शिलान्यास

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील के मध्य स्थित नेहरू उद्यान के जीर्णोद्धार और सुदृढीकरण कार्य के बाद लोकार्पण शुक्रवार सुबह 9.
  • इसी के साथ फतहसागर झील में म्युजिकल फाउण्टेन सहित करीब 10 करोड़ रूपए के अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी होगा।
  • उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि फतहसागर झील के मध्य लगभग 2.
  • 00 हैक्टेयर क्षेत्रफल में स्थित नेहरू गार्डन द्वीप का हस्तान्तरण नगर निगम, उदयपुर से उदयपुर विकास प्राधिकरण, उदयपुर को होने के उपरान्त मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत इसके जीर्णोद्वार हेतु प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराए गए।
  • वर्तमान में मौके पर सिविल कार्य, फुटपाथ, वॉटर बॉडिज, हेरिटेज स्ट्रक्चर, होर्टिकल्चर आदि का सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य पूर्ण किया गया है।
  • उक्त कार्य के अन्तर्गत फतहसागर झील की अधिकतम भराव क्षमता को देखते हुए फुटपाथ के लेवल को भी ऊंचा किया गया है।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर, विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील के मध्य स्थित नेहरू उद्यान के जीर्णोद्धार और सुदृढीकरण कार्य के बाद लोकार्पण शुक्रवार सुबह 9.15 बजे होगा। इसी के साथ फतहसागर झील में म्युजिकल फाउण्टेन सहित करीब 10 करोड़ रूपए के अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी होगा।

उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि फतहसागर झील के मध्य लगभग 2.00 हैक्टेयर क्षेत्रफल में स्थित नेहरू गार्डन द्वीप का हस्तान्तरण नगर निगम, उदयपुर से उदयपुर विकास प्राधिकरण, उदयपुर को होने के उपरान्त मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत इसके जीर्णोद्वार हेतु प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराए गए।

वर्तमान में मौके पर सिविल कार्य, फुटपाथ, वॉटर बॉडिज, हेरिटेज स्ट्रक्चर, होर्टिकल्चर आदि का सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य पूर्ण किया गया है।

उक्त कार्य के अन्तर्गत फतहसागर झील की अधिकतम भराव क्षमता को देखते हुए फुटपाथ के लेवल को भी ऊंचा किया गया है। नेहरू उद्यान द्वीप हेतु नौका संचालन का शुभारम्भ शुक्रवार को किया जाएगा।

आयुक्त श्री जैन ने बताया कि नेहरू उद्यान के लिए नौका संचालन रानी रोड़ पर राजीव गाँधी स्मृति उद्यान के समीप स्थित ऑपन जिम पार्क पर निर्मित जेटी से किया जाएगा।