मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डीपीएस, उदयपुर की आलिया का सीबीएसई वेस्ट जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुख्य बिंदु
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल,उदयपुर की तैराक आलिया सक्सेना ने भोपाल में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन दिनों में कई पदक अपने नाम किए और विद्यालय का नाम रोशन किया।
  • विद्यालय के तैराकी प्रशिक्षक श्री दीपक पँवार ने बताया कि पहले दिन ही आलिया ने कड़े मुकाबले में 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया।
  • दूसरे दिन उसने दमदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक जीता और इसी के साथ सीबीएसई नेशनल चौंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
  • उन्होंने बताया कि उसके निरंतर अभ्यास, परिश्रम और क्षमता में अभिवृद्धि से यह उपलब्धि संभव हो पाई है।
  • अंतिम दिन आलिया ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाते हुए इंडिविजुअल मेडले में एक और रजत पदक अपने नाम किया।
WAf𝕏TGin🖨
डीपीएस, उदयपुर की आलिया का सीबीएसई वेस्ट जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल,उदयपुर की तैराक आलिया सक्सेना ने भोपाल में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन दिनों में कई पदक अपने नाम किए और विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के तैराकी प्रशिक्षक श्री दीपक पँवार ने बताया कि पहले दिन ही आलिया ने कड़े मुकाबले में 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया।

दूसरे दिन उसने दमदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक जीता और इसी के साथ सीबीएसई नेशनल चौंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। उन्होंने बताया कि उसके निरंतर अभ्यास, परिश्रम और क्षमता में अभिवृद्धि से यह उपलब्धि संभव हो पाई है।

अंतिम दिन आलिया ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाते हुए इंडिविजुअल मेडले में एक और रजत पदक अपने नाम किया।

प्राचार्य संजय नरवरिया ने आलिया की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कुल मिलाकर दो रजत पदक और एक कांस्य पदक जीतकर आलिया ने न केवल अपने स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि नेशनल चौंपियनशिप में अपना स्थान सुनिश्चित कर सफलता का लक्ष्य भी तय कर लिया।