मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मेवाड़ बीएससी नर्सिंग कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस मनाया

मुख्य बिंदु
  • (mohsina bano) उदयपुर तितरड़ी स्थित मेवाड़ बीएससी नर्सिंग कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कैंसर से बचाव और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी।
  • शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नशे से दूर रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया।
  • उन्होंने बताया कि समय पर जागरूकता और सही जीवनशैली अपनाकर कैंसर को रोका जा सकता है।
  • इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से कैंसर जागरूकता का संदेश दिया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
  • रंगोली के जरिए उन्होंने कैंसर के प्रति सतर्क रहने और शुरुआती लक्षणों को पहचानने के महत्व को बताया।
WAf𝕏TGin✉🖨
मेवाड़ बीएससी नर्सिंग कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस मनाया

(mohsina bano)

उदयपुर

तितरड़ी स्थित मेवाड़ बीएससी नर्सिंग कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कैंसर से बचाव और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी।

शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नशे से दूर रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि समय पर जागरूकता और सही जीवनशैली अपनाकर कैंसर को रोका जा सकता है।

इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से कैंसर जागरूकता का संदेश दिया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। रंगोली के जरिए उन्होंने कैंसर के प्रति सतर्क रहने और शुरुआती लक्षणों को पहचानने के महत्व को बताया।

अंत में, पंकज कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की शपथ दिलाई, ताकि वे खुद स्वस्थ रहें और समाज में जागरूकता फैला सकें।

कार्यक्रम से पूर्व, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप गर्ग ने अतिथि पंकज कुमार शर्मा का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में महबूब अहमद शेख, मनीषा सैनी, निकिता मेनारिया, योगिता सुथार, नीलेश खराड़ी सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कॉलेज प्रशासन ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।