मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता 22 को

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में दिनांक 22 जनवरी 2020 को विद्या प्रचारिणी सभा के मानद मंत्र स्व. राव बहादूर ठाकुर राज सिंह जी बेदला की

WAf𝕏TGin🖨
भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता 22 को

उदयपुर भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में दिनांक 22 जनवरी 2020 को विद्या प्रचारिणी सभा के मानद मंत्र स्व. राव बहादूर ठाकुर राज सिंह जी बेदला की स्मृति में अखिल राजस्थान अन्तरमहाविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता ‘‘ विश्वविद्यालयों में राजनैतिक हस्तक्षेप विद्यार्थियों को पथ विचलित कर रहा है’’ विषय पर होगी।

संयोजक डॉ. सरला शर्मा ने प्रतियागिता की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थी भाग ले सकते है।

अधिष्ठाता विज्ञान संकाय की डॉ. रेणु राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5000/- रूपये, द्वितीय को 4000/- रू. तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3000/- रूपये नकद पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये जायेंगे।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को चल वैजयन्ती ‘रजत मयूर’ प्रदान किया जायेगा।