मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ट्री गार्ड सहित 110 पौधे लगाए

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लायंस क्लब उदयपुर द्वारा मंगलवार को काया विलेज में सेवा मंदिर के पास पौधारोपण किया गया। क्लब के अध्यक्ष लॉयन कीर्ति जैन ने बताया

WAf𝕏TGin🖨
ट्री गार्ड सहित 110 पौधे लगाए

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लायंस क्लब उदयपुर द्वारा मंगलवार को काया विलेज में सेवा मंदिर के पास पौधारोपण किया गया। क्लब के अध्यक्ष लॉयन कीर्ति जैन ने बताया कि पीडीजी व लॉयन साथियों द्वारा एक पौधा अपने हाथ से के  उद्देश्य को पूरा करते हुए 110 पौधे ट्री - गार्ड सहित लगाए गए इस दौरान पूर्व प्रांत पाल अनिल नाहर, आर. एल. कुणावत, डॉ आलोक व्यास, चंचलजी गोयल, लॉयन राजेश खमेसरा, अरविंद रस्तोगी, किशोर कोठारी, किशन मेहता, राकेश जोधावत, लोकेंद्र कोठारी भी मौजूद रहे।

लायन कीर्ति जैन ने कहा कि हमे प्रकृति के प्रति स्नेह रखना चाहिए। जिस प्रकृति ने हमे एक माँ की तरह अपनी गोद मे सुरक्षित रखा है उसी तरह हम भी एक बेटे की तरह उसका सम्मान रखते हुए ख्याल रखे।