मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हिन्दी दिवस पर भाषा सम्मान की शुरुआत

उदयपुर, हिन्दी भाषा के प्रयोग पर बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा महाराज सजायीराव भाषा सम्मान की शुरुआत की गई है।

WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर, हिन्दी भाषा के प्रयोग पर बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा महाराज सजायीराव भाषा सम्मान की शुरुआत की गई है।

बैंक के उपमहाप्रबंधक सुनिल श्रीवास्तव ने बताया कि यह सम्मान प्रतिवर्ष देश के ऐसे व्यक्तित्व को दिया जाएगा जिसने जन-धन में हिन्दी भाषा के प्रयोग एवं उत्थान के लिए विशेष योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि सम्मान स्वरूप 1.01 लाख (एक लाख एक हजार रुपये मात्र) की नकद राशि तथा स्मृति चिह्न/प्रशस्ति पत्र कॉर्पोरेट कार्यालय, मुम्बई में प्रति वर्ष हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य राजभाषा समारोह प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सम्मान आवेदन के लिए पृथक से सूचना दी जाएगी।