मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

स्काउट गाइड शिविर प्रारम्भ

पेसिफिक कॉलेज ऑफ़ टीचर्स एन्ड फिजिकल एजुकेशन में सात दिवसीय स्काउट गाइड शिविर आज से प्रारम्भ हुआ। निदेशक डॉ

WAf𝕏TGin🖨
स्काउट गाइड शिविर प्रारम्भ

पेसिफिक कॉलेज ऑफ़ टीचर्स एन्ड फिजिकल एजुकेशन में सात दिवसीय स्काउट गाइड शिविर आज से प्रारम्भ हुआ।

निदेशक डॉ. खेल शंकर व्यास ने बताया कि शिविर के दौरान छात्राध्यापकों को स्काउट जीवन से सम्बंधित सारी जानकारियां दी जाएगी एवं विभिन्न सत्रों में कक्षाएं आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भरत मेहता ( पूर्व सयुंक्त निदेशक, शिक्षा विभाग), विशिष्ट अतिथि डॉ. के. के. दवे (डीन एकेडमिक, पेसिफिक विश्वविद्याध्यालय ), अध्यक्ष लेफ्टिनेंट प्रेम शंकर श्रीमाली, डॉ. जोगेंद्र सिंह खंगारोत (प्रिंसिपल, फिजिकल एजुकेशन) उपस्थित रहे।

आभार डॉ. कपिलेश तिवारी ने व्यक्त किया।