उदयपुर। मुस्कान क्लब में आज राधाष्टमी एवं गणेशोत्सव के पावन अवसर पर एक सराहनीय अभिनव प्रयोग किया गया, जिसमें मंच संचालन का सम्पूर्ण दायित्व केवल महिला सदस्यों ने निभाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने की, जिनका श्रीमती रेणु माथुर द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम गणपति जी के समक्ष कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मंच संचालन की बागडोर श्रीमती कुसुम लता त्रिपाठी ने संभाली, जिनका श्रीमती रजनी जोशी ने बखूबी साथ दिया। इस विशेष अवसर पर मंच की महिला सदस्यों—श्रीमती कौशल्या गट्टानी, श्रीमती कुसुम त्रिपाठी, श्रीमती रजनी जोशी, श्रीमती तुलसी राजोरा एवं श्रीमती सुशीला सुखवाल—ने अपनी रचनाएं साझा कीं।
तदुपरांत कुसुम लता त्रिपाठी, ईश्वर जैन कौस्तुभ, मंजू सनाढ्य, रेखा वर्मा, कुसुम अग्रवाल, नीरू मिश्रा, सुधा व्यास, लक्ष्मी आस नानी, हरप्रीत मक्कड़, जय किशन आसनानी, राज कुमार बाफना, अशोक चौबीसा, ऊषा कुमावत, दिलीप पोरवाल, एम.पी. माथुर, के.के. त्रिपाठी, प्रदीप चौहान, आशा मंडोवरा, रजनी जोशी, नलिनी बंधु, सुनीता शर्मा, सुरेखा बाबेल, गिरीश तलदार, पुरुषोत्तम अजमेरा और दामों सैनी ने गणपति जी एवं राधे रानी के सम्मान में अपनी सुंदर रचनाएं प्रस्तुत कीं।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने कहा कि ऐसे अभिनव प्रयोग भविष्य में भी किए जाने चाहिए, जो महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दें। इसके बाद श्रीमती तुलसी राजोरा के उद्बोधन एवं श्रीमती रजनी जोशी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करने के पश्चात् प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।
