उदयपुर | 70वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (17 व 19 आयु वर्ग) छात्र-छात्रा टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारम्भ आज दिनांक 20.09.2026 को आयोजक विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कैलाशपुरी, बड़गांव, उदयपुर में किया गया।
उद्घाटन समारोह में प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति गोयल ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु सभी के सहयोग की अपेक्षा की।
इस अवसर पर प्रतियोगिता पर्यवेक्षक श्री संजय शांडिल्य एवं अंतरराष्ट्रीय अम्पायर व कोच श्रीमती हेमलता रावल ने छात्र जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा टेबल टेनिस के नियमों की संक्षिप्त जानकारी दी। शारीरिक शिक्षक श्री देवेन्द्र सिंह ने सभी टीमों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।
आज के मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में पहुँचने वाली टीमें 17 वर्ष छात्र वर्ग - द विजन एकेडमी 17 वर्ष छात्रा वर्ग - सेंट मेरी फतेहपुरा, GSSS कैलाशपुरी, MGGS कैलाशपुरी, C.P.S. 19 वर्ष छात्र वर्ग - GSSS कैलाशपुरी, M.D.S. 19 वर्ष छात्रा वर्ग - M.D.S., C.A. सीनियर सेकेंडरी स्कूल-3, GSSS कैलाशपुरी, रॉकवुड हाई स्कूल।
