मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अति महत्वपूर्ण बैठक

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने पार्षदों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शनिवार को होने वाली बैठक हेतु सभी पार्षदगण कार्यसूची के अनुसार पूरी तैयारी के साथ बैठक में जाए।

WAf𝕏TGin✉🖨
अति महत्वपूर्ण बैठक

उदयपुर नगर निगम की साधारण सभा की 15 फरवरी शनिवार को आयोजित होने वाली बैठक की तैयारियों के सम्बन्ध में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस पार्टी के पार्षदों की अति महत्वपूर्ण बैठक पंचवटी स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुई।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने पार्षदों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शनिवार को होने वाली बैठक हेतु सभी पार्षदगण कार्यसूची के अनुसार पूरी तैयारी के साथ बैठक में जाए। वार्ड में विकास कार्यों को लेकर आपके जो भी सुझाव है उन्हें पूर्ण तथ्यों के साथ बैठक में प्रस्तुत करें। वार्ड की जो भी समस्याएं है उनका त्वरित निस्तारण हो। वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरना आप सब की जिम्मेदारी है। 

शेख ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, डॉ. मधुसूदन शर्मा, गणेश राजोरा, हरीश राजोरा, हरीश शर्मा, रियाज हुसैन, मोहम्मद अयूब, के. के. शर्मा, अरूण टांक, हितांशी शर्मा, रेखा डांगी, गौरव प्रताप सिंह, मो. शादाब, हिदायतुल्ला, दिपिका चौधरी, मोनिका गुर्जर, शहनाज हुसैन, नेहा कुमावत, शंकर चंदेल, गिरिश भारती, रवि तरवाड़ी, नजमा मेवाफरोश, मनीष शर्मा, मोहनलाल शर्मा, रोड़ीलाल खटीक, भैरू गायरी, कालू गुर्जर, भरत रामानुज सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

बैठक में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष इज़हार हुसैन को एनएसयूआई की सोशल मीडिया टीम में राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर बनाए जाने पर कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा अभिनन्दन किया गया।