मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

पैसिफिक मेडीडेंट इंटरकॉलेज बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

मुख्य बिंदु
  • पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में पैसिफिक डेंटल कॉलेज देबारी बना विजेता उदयपुर।
  • पैसिफिक मेडीडेंट इंटर कॉलेज बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य एवं सफल आयोजन 22 से 28 जुलाई तक पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी, उदयपुर में किया गया।
  • एक सप्ताह तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में चार मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की कुल सात टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  • प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
  • पूरे टूर्नामेंट में कुल 11 मुकाबले खेले गए, जिनमें कई रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मैच देखने को मिले।
  • पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी का सामना आरएनटी मेडिकल कॉलेज की टीम से हुआ।
WAf𝕏TGin✉🖨
पैसिफिक मेडीडेंट इंटरकॉलेज बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में पैसिफिक डेंटल कॉलेज देबारी बना विजेता उदयपुर। पैसिफिक मेडीडेंट इंटर कॉलेज बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य एवं सफल आयोजन 22 से 28 जुलाई तक पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी, उदयपुर में किया गया।

एक सप्ताह तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में चार मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की कुल सात टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

पूरे टूर्नामेंट में कुल 11 मुकाबले खेले गए, जिनमें कई रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मैच देखने को मिले। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी का सामना आरएनटी मेडिकल कॉलेज की टीम से हुआ।

कड़े संघर्ष और शानदार खेल प्रदर्शन के बीच पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

वहीं, महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी की टीम का मुकाबला पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की टीम से हुआ।

इस मुकाबले में भी पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी ने पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में खिताब जीतकर शानदार दोहरी सफलता हासिल की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डॉ भगवान दास राय रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।

इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट शूटर (पुरुष एवं महिला) तथा मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (पुरुष एवं महिला) के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मैच अधिकारियों को भी स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन, आयोजन समिति, मैच अधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

समारोह का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं तथा खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को जीवन में आगे बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।