मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

रॉकवुड ब्लेज़िंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप ट्रॉफी का अनावरण

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर : डी-कोड व ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित रॉकवुड ब्लेज़िंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप ट्रॉफी का अनावरण सोमवार शाम को शिकारवाडी मैदान पर मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया गया।
  • कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजन सचिव विवेक घई व सुनील लड्ढ़ा ने गुलाबचंद कटारिया का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
  • इसके पश्चात ज़िला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी हर्ष जैन, मुकेश कुमावत, रजनीश शर्मा, रणजी खिलाड़ी मुस्तन अमर ने अतिथियों का स्वागत किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
रॉकवुड ब्लेज़िंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप ट्रॉफी का अनावरण
1 / 2

उदयपुर : डी-कोड व ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित रॉकवुड ब्लेज़िंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप ट्रॉफी का अनावरण सोमवार शाम को शिकारवाडी मैदान पर मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजन सचिव विवेक घई व सुनील लड्ढ़ा ने गुलाबचंद कटारिया का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इसके पश्चात ज़िला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी हर्ष जैन, मुकेश कुमावत, रजनीश शर्मा, रणजी खिलाड़ी मुस्तन अमर ने अतिथियों का स्वागत किया।

<br /><img src="http://www.pressnote.in/upload/530491A.jpg" style="max-width:400px; padding:5px;" align="left"><br / महामहिम ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की सीख दी व आयोजकों को अच्छा टूर्नामेन्ट करने की बधाई दी।

रॉकवुड डायरेक्टर दीपक शर्मा, उद्योगपति यू बी श्रीवास्तव कार्यक्रम के अतिथि थे। ज़िला संघ के डिप्टी प्रेसिडेंट मनोज भटनागर, सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने अतिथियों को मोमेंटो भैट किए।

समारोह में पूर्व खिलाड़ी किशन चौधरी, तारीक ख़ान , आरिफ़ मोहम्मद भी मोजूद थे।

आयोजन सचिव विवेक घई ने बताया कि यह टूर्नामेंट 21 से 28 फरवरी तक शिकारवाड़ी ग्राउंड पर टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। मुकाबले डे/नाइट के होंगे।

टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय, आईपीएल और राज्य स्तरीय खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नमेंट में 8 टीमें भाग लेगी और प्रत्येक टीम में 3 आईपीएल खिलाड़ी और 5 रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी होंगे।

टूर्नमेंट में खिलाडिय़ों को रंगीन ड्रेस (किट) दिए जाएंगे। विजेता टीम को 10,00,000 (दस लाख) और उप विजेता टीम को 5,00,000 (पांच लाख) की पुरस्कार राशि दी जाएगी।