मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

एसजीएफआई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ताशी पुनेरा करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

मुख्य बिंदु
  • सेंट एंथोनीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार छात्रा ताशी पुनेरा का चयन SGFI नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
  • यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 24 से 30 दिसंबर तक ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जाएगी, जिसमें ताशी राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
  • कोच मयंक सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय टीम चयन प्रतियोगिता में ताशी पुनेरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके आधार पर उनका चयन राजस्थान टीम में हुआ है।
  • ताशी अब 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी।
  • ताशी की इस उपलब्धि पर सेंट एंथोनीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य विलियम डिसूजा ने उन्हें बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।
  • विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने ताशी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
WAf𝕏TGin🖨
एसजीएफआई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ताशी पुनेरा करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

उदयपुर। सेंट एंथोनीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार छात्रा ताशी पुनेरा का चयन SGFI नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 24 से 30 दिसंबर तक ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जाएगी, जिसमें ताशी राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कोच मयंक सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय टीम चयन प्रतियोगिता में ताशी पुनेरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके आधार पर उनका चयन राजस्थान टीम में हुआ है।

ताशी अब 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी। ताशी की इस उपलब्धि पर सेंट एंथोनीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य विलियम डिसूजा ने उन्हें बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।

विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने ताशी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।