मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

IPL महज धन कमाने का धंधा है-एलेन बॉर्डर

पूर्व आस्ट्रेलियाई एलेन बॉर्डर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) महज पैसा कमाने का धंधा है और इस साल होने वाले टी20 विश्व कप पर इसे तरजीह देने

WAf𝕏TGin✉🖨
IPL महज धन कमाने का धंधा है-एलेन बॉर्डर

मेलबर्न। पूर्व आस्ट्रेलियाई एलेन बॉर्डर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) महज पैसा कमाने का धंधा है और इस साल होने वाले टी20 विश्व कप पर इसे तरजीह देने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

ऐसी अटकलें लगायी जा रही हैं कि अगर आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप स्थगित हो जाता हैतो कोविड-19 महामारी के चलते अनिश्चितकाल के लिये स्थगित हुए आईपीएल का 13वां चरण अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जा सकता है।

बॉर्डर ने एबीसी के ‘ग्रैंडस्टैंड कैफे रेडियो’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं इससे खुश नहीं हूं। विश्व संस्था के टूर्नामेंट को स्थानीय प्रतियोगिता पर तवज्जो दी जानी चाहिए।

इसलिये अगर विश्व टी20 नहीं हो सकता तो मुझे नहीं लगता कि आईपीएल आयोजित हो सकता है।