मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 29 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“आशीष” के परिणाम

472 परिणाम मिले

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:07

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05

साई तिरुपति विश्वविद्यालय में माय भारत एवं विकसित भारत क्विज को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर। साई तिरुपति विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विभिन्न संघटक महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के …

25 Sep 2026, 17:24

NSS स्थापना दिवस पर "स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर" पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर संपन्न

कोटा। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को कोटा विश्वविद्यालय के वाचस्पति भवन, में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया…

24 Sep 2026, 11:12

राजस्थान में प्रथम: पैसिफिक दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, देबारी को मिला प्रतिष्ठित एनएबीएच (राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड) प्रमाण पत्र, भारत के चुनिंदा आईपीडी सेवा प्रदाताओं में हुआ शामिल

उदयपुर: दंत चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए, पैसिफिक दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय ने प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय अस्पत…

24 Sep 2026, 11:10

एचडीएफसी बैंक ने कॉर्पोरेट्स और इंडिविजुअल्स में सीबीडीसी अपनाने को बढ़ावा देने के लिए पांच डिजिटल रुपए इनोवेशन पेश किए

उदयपुर : एचडीएफसी बैंक ने कई डिजिटल रुपए (सीबीडीसी) यूज़ केस दिखाए जो बताते हैं कि रोज़ाना के कंज्यूमर एक्सपीरियंस और कॉर्पोरेट एप्लीकेशन दोनों में भारत की सॉव…

23 Sep 2026, 17:06

आईसीएमआर-एसटीएस में पीएमसीएच के मेडिकल छात्रों का दबदबा,

उदयपुर, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उदयपुर के मेडिकल छात्रों ने रिसर्च के क्षेत्र में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की प्रतिष्ठित अल्पकाल…

22 Sep 2026, 14:31

उदयपुर एंब्रियोलॉजी इसार 2026’ (पर्ल- प्रोग्रेस इन एंब्रियोलॉजी-एडवांसेज, रिसर्च एंड लर्निंग) नेशनल कॉन्फ्रेस सम्पन्न

“वॉक फॉर होप” वॉकाथोन के माध्यम से दिया फर्टिलिटी केयर और बेटी बचाओ का संदेशउदयपुर, आईवीएफ,निःसंतानता इलाज और भ्रूण विज्ञान (एम्ब्रियोलॉजी) के क्षेत्र में देश-…

22 Sep 2026, 02:22

एम्ब्रायो ट्रांसफर, मेल इनफर्टिलिटी और जेनेटिक्स पर 9 कार्यशालाओ का आयोजन

उदयपुर,18 सितम्बर। इंडियन सोसायटी फॉर असिस्टेड रिप्रोडक्शन के तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘एंब्रियोलॉजी इसार 2026’ (पर्लरू प्रोग्रेस इन एंब्रियो…

18 Sep 2026, 15:16

उदयपुर में जुटेगें देश-दुनिया के आईवीएफ विशेषज्ञों का महाकुंभ

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (एआरटी) के क्षेत्र में इंडियन सोसायटी फॉर असिस्टेड रिप्रोड…

16 Sep 2026, 18:37

मेलार्थियों को सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दे रही सुकून

जैसलमेर । पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ और जन-जन की आस्था के केंद्र रामदेवरा मेला- 2026 में देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पैदल यात्रियों के लिए जन स्वास…

16 Sep 2026, 15:46

महावीर संस्थान में गणेश चतुर्थी व हिंदी दिवस की धूमरू भजनों की रसधार के साथ गूंजा हिंदी का गौरव

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में महावीर जैन विद्यालय संस्थान में गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम…

14 Sep 2026, 15:27