मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 15 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“समय” के परिणाम

5177 परिणाम मिले

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05

72 घंटे पानी का संकट: पंकज कुमार शर्मा ने पूछा—आमजन की प्यास का जिम्मेदार कौन?

Udaipur : शहर में 72 घंटे तक जलापूर्ति प्रभावित रहने की सूचना से आमजन की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जला…

26 Sep 2026, 11:01

भारतीय सेना की पूर्वी कमान के लिए इंडियनऑयल ने एक्सट्रीम वेदर ग्रेड एचएसडी की पहली रेक को किया रवाना

एक्सडब्ल्यूजी डीजल की आपूर्ति अब उत्तरी और पूर्वी दोनों सीमांत क्षेत्रों तक विस्तारित, भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति इंडियनऑयल की प्रतिबद्धता और मजबूतनई दिल्ली:…

26 Sep 2026, 10:43

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मेसी सप्ताह का हुआ समापन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

उदयपुर । जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी में आयोजित फार्मेसी सप्ताह का समापन शुक्रवार को विश्व फार्म…

26 Sep 2026, 06:47

आनंद, सांस्कृतिक और सामाजिकता का सेतु बनता पर्यटन

विजय जोशी, कोटाकथाकार और समीक्षक, कोटाभारतीय संस्कृति की विविधता में यात्राओं का महत्व एक छोटी इकाई से वृहद रूप में परिलक्षित होता है। वस्तुतः यात्रा में एक प्…

26 Sep 2026, 06:07

गोड़े ऊट dj से हुई आज मन्नत वाले राजा की विदाई

हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी न्यू मेवाड़ मित्र मंडल बप्पा को धूम धाम से विदाई दीं जायेगी जिसमे जकिया , पुनेरी ढोल , dj सिस्टम , होगा मंडल के संचालक विशाल जी जैन …

25 Sep 2026, 18:17

बाल रंग उत्सव के प्रथम दिवस ‘मैं बोझ नहीं, भविष्य हूँ’ और ‘जामुन का पेड़’ ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

उदयपुर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज के संयुक्त…

25 Sep 2026, 17:58

72 घंटे पानी का संकट: पंकज कुमार शर्मा ने पूछा—आमजन की प्यास का जिम्मेदार कौन?

उदयपुर | शहर में 72 घंटे तक जलापूर्ति प्रभावित रहने की सूचना से आमजन की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जलाप…

25 Sep 2026, 17:35

Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

दुबई | Funded Trader Markets (FTM) ने 9 अगस्त 2024 को अपने पहले पेआउट के बाद से अब तक 5,011 रिवॉर्ड्स के तहत ट्रेडर्स को $7.4 मिलियन से ज़्यादा का भुगतान किया …

25 Sep 2026, 16:58

राजस्थान में पंचायत चुनाव: लॉटरी के बाद बदला ग्रामीण सियासत का परिदृश्य

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब गांवों की सरकार चुनने की तैयारी ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आरक्षण…

25 Sep 2026, 16:48

हृदय से निकली प्रार्थना ही बनती है सार्थकःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर,श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेन्द्र धाम स्थित महावीर समवशरण में धर्मसभा आयोजित हुई। धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्…

25 Sep 2026, 15:22

501 हेलमेट बांटकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, स्व. विश्वमोहिनी शर्मा की पुण्यस्मृति में हुआ जागरूकता अभियान

उदयपुर, । स्व. श्रीमती विश्वमोहिनी शर्मा की पुण्यस्मृति में मोहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स एवं 94.3 माय एफएम की ओर से गुरुवार को जिला कलेक्ट्री परिसर में पुलिस अधीक…

25 Sep 2026, 15:14