मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 18 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“दक्षिणी” के परिणाम

209 परिणाम मिले

ऋषभदेव मंदिर व ईडाणा माता मंदिर को प्रसाद योजना में शामिल करवाने सांसद डॉ रावत ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को पत्र लिखा

उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और पर्यटन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर उदयपुर जिले में ऋषभदेव मंदिर एवं सलूंबर जिले में स्थित श्र…

01 Oct 2026, 16:58

वेलनेस से एडवेंचर टूरिज्म तक, RTTF में प्रमोशन के लिए आबू रोड में रोड शो के दौरान हुआ मंथन

उदयपुर में 9 से 11 जनवरी को आयोजित होने जा रहे हैं RTTF के लिए आबू रोड स्थित सन होटल एण्ड रिसोर्ट में रोड शो आयोजित किया गया। रोड शो के दौरान राजस्थान के पर्यट…

01 Oct 2026, 16:57

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:07

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05

होटल संस्थान एवं होटल फेडरेशन के प्रयास रंग लाए, प्रदेशभर में विदेशी पर्यटकों के लिए C-Form की जगह Form III लागू, प्रक्रिया हुई सरल।

विदेशी पर्यटकों के होटल में ठहरने पर पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के निरं…

26 Sep 2026, 06:42

स्वदेशी के संकल्प के साथ नागरिक जागरूकता का माध्यम भी बनेगा स्वदेशी मेला — सांसद डॉ. रावत

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को केंद्र में रखकर उदयपुर में 2 से 5 अक्टूबर तक चार दिव…

23 Sep 2026, 18:13

जावर माता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड एवं बायफ लाइव्लीहुड्स के सहयोग से संचालित समाधान परियोजना के अंतर्गत किसान उत्पादक संगठन, एफपीओ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। ज…

19 Sep 2026, 16:09

स्वच्छता एक्शन प्लान – विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत व्याख्यान एवं संग्रहालय भ्रमण का आयोजन

उदयपुर : भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर द्वारा स्वच्छता एक्शन प्लान – विशेष अभियान 6.0 का शुभारं…

17 Sep 2026, 14:33

स्वच्छता एक्शन प्लान – विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत व्याख्यान एवं संग्रहालय भ्रमण का आयोजन

उदयपुर : भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर द्वारा स्वच्छता एक्शन प्लान – विशेष अभियान 6.0 का शुभारं…

17 Sep 2026, 11:17

होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान की गृह मंत्रालय एवं ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से विदेशी पर्यटकों के पंजीकरण प्रक्रिया को सरल करने हेतु Form III को पोर्टल पर लागू करने की मांग।

होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान ने गृह मंत्रालय एवं ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से विदेशी मेहमानों के ऑनलाइन पंजीकरण की वर्तमान प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है।संस्…

17 Sep 2026, 09:01

RTTF UDAIPUR ROADSHOW 2027 का उदयपुर में सफल आयोजन, पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

उदयपुर के साथ मेवाड़ के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग को नई दिशा देने तथा आगामी RTTF Udaipur 2027 को लेकर उदयपुर में RTTF Udaipur Roadshow 2027 का आयोजन होटल ल…

12 Sep 2026, 18:09

60वां अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस साक्षरता की असली परीक्षा: अक्षर ज्ञान से जीवन ज्ञान तक

8 सितंबर केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि दुनिया को यह याद दिलाने का दिन है कि साक्षरता व्यक्ति का अधिकार और समाज के विकास की बुनियाद है। इसकी शुरुआत 1965 …

07 Sep 2026, 17:43