उदयपुर में 9 से 11 जनवरी को आयोजित होने जा रहे हैं RTTF के लिए आबू रोड स्थित सन होटल एण्ड रिसोर्ट में रोड शो आयोजित किया गया। रोड शो के दौरान राजस्थान के पर्यटन को नए आयाम देने तथा वेलनेस एवं एडवेंचर टूरिज्म को RTTF के माध्यम से प्रमोट करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। आयोजक कमल शाह ने बताया कि राजस्थान में पारंपरिक पर्यटन के साथ अब वेलनेस, एडवेंचर एवं अनुभव आधारित पर्यटन की भी व्यापक संभावनाएं हैं।
रोड शो में RTTF की तैयारियों, सहभागिता एंव राजस्थान के विभिन्न पर्यटन उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर आयोजक कमल शाह, आबू रोड एवं माउंट आबू होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा संजीव भारद्वाज, रमेश परिहार, राजकुमार शर्मा, किशोर कुमार, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के कोषाध्यक्ष अंबालाल साहू, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी, यूनाइटेड होटलियर्स के अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव तथा सन होटल के नीलेश पाटीदार सहित अन्य पर्यटन एवं होटल व्यवसाई मौजुद थे।
