मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Zinc News

जावर माता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा आयोजित

1850 से अधिक शेयरधारकों के साथ,27.27 लाख रुपये से अधिक का वार्षिक कारोबार

मुख्य बिंदु
  • हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड एवं बायफ लाइव्लीहुड्स के सहयोग से संचालित समाधान परियोजना के अंतर्गत किसान उत्पादक संगठन, एफपीओ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया।
  • जावर माता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आम सभा में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के आईबीयू सीईओ, जावर माइंस अंशुल खंडेलवाल द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए आधुनिक तकनीक एवं कृषि उपकरणों के अधिक उपयोग पर जोर दिया गया।
  • कृषि कार्यों में टेक्नोलॉजी और मॉडर्न इक्विपमेंट के माध्यम से उत्पादकता एवं दक्षता बढ़ाने की आवश्यकता बताई गई।
  • एफपीओ के माध्यम से किसानों की भागीदारी एवं पेट्रोनस बोनस को अगले वर्ष दोगुना करने की दिशा में कार्य करने का सुझाव दिया गया।
  • एच आर हेड सौरव मिश्रा द्वारा संसाधनों का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया ।
WAf𝕏TGin🖨
जावर माता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड एवं बायफ लाइव्लीहुड्स के सहयोग से संचालित  समाधान परियोजना  के अंतर्गत किसान उत्पादक संगठन, एफपीओ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जावर माता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आम सभा में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के आईबीयू सीईओ, जावर माइंस अंशुल खंडेलवाल द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए आधुनिक तकनीक एवं कृषि उपकरणों के अधिक उपयोग पर जोर दिया गया। कृषि कार्यों में टेक्नोलॉजी और मॉडर्न इक्विपमेंट के माध्यम से उत्पादकता एवं दक्षता बढ़ाने की आवश्यकता बताई गई। एफपीओ के माध्यम से किसानों की भागीदारी एवं पेट्रोनस बोनस  को अगले वर्ष दोगुना करने की दिशा में कार्य करने का सुझाव दिया गया। एच आर हेड सौरव मिश्रा द्वारा संसाधनों का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया । नाबार्ड के नीरज यादव ने सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री एमवायएसवाय योजना के अंतर्गत किसानों को सम्मिलित करने तथा उससे संबंधित जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया । सीएसआर हेड विवेक कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र में चल रही विभिन्न सीएसआर गतिविधियों एवं परियोजनाओं की जानकारी दी गई । इस अवसर पर राजीविका के जिला कार्यक्रम अधिकारी मोतीलाल मीणा, नेवातलाई के प्रशासक किशन मीणा एवं चनावदा के प्रशासक चुन्नीलाल मीणा,बायफ लाइव्लीहुड्स के स्टेट हेड पवन पाटीदार  तथा समाधान परियोजना की टीम उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 300 किसानों ने भाग लिया।

जावर माता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के1865 अधिक शेयरधारकों के मजबूत आधार के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 में 27.27 लाख रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया गया। कार्यक्रम के दौरान एफपीओ अध्यक्ष द्वारा संगठन के विजन, मिशन एवं प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के व्यवसायिक योजना, निदेशक मंडल चुनाव एवं बोनस शेयर वितरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शेयरधारकों को शेयर प्रमाणपत्र वितरित किए गए तथा कृषि सेवा केंद्र से सर्वाधिक व्यापार करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।

समाधान परियोजना के अंतर्गत किसान उत्पादक संगठनों की स्थापना कर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। एफपीओ किसानों को कृषि आदानों की खरीद, उत्पादन, कटाई, ग्रेडिंग, संग्रहण तथा कृषि उपज के विपणन में सहयोग प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत बनाना तथा किसानों को बाजार आधारित सेवाओं से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है।

इसी अवसर पर किसानों की सामूहिक प्रगति, संस्थागत सशक्तिकरण तथा एफपीओ मॉडल के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित अतिथियों ने एफपीओ को किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने तथा बाजार तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में किसानों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठन के भविष्य के विकास के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।

समाधान परियोजना एक समेकित एवं सतत आजीविका विकास पहल है, जिसका संचालन वर्ष 2026 से दक्षिणी राजस्थान के छह जिलों में किया जा रहा है। परियोजना कृषि, पशुपालन एवं किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और आजीविका सुदृढ़ करने के लिए कार्यरत है। एफपीओ के माध्यम से किसानों को न केवल कृषि लागत प्रबंधन में सहायता मिल रही है, बल्कि उन्हें बाजार भाव की नियमित जानकारी, सामूहिक विपणन की सुविधा तथा बेहतर मूल्य प्राप्ति के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, सतत कृषि को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हिन्दुस्तान जिंक एवं बायफ लाइव्लीहुड्स के संयुक्त प्रयास से समाधान परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है।