मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

मुंहपका-खुरपका रोग से बचाव हेतु टीकाकरण का सातवां चरण 15 मार्च से आरंभ

मुख्य बिंदु
  • श्रीगंगानगर जिले में गौ तथा भैंस वंश के पशुओं में मुंहपका-खुरपका रोग से बचाव हेतु टीकाकरण का सातवां चरण 15 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।
  • पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.
  • अरविंद मित्तल ने बताया कि 20वीं पशुगणना के अनुरूप जिले की गौ तथा भैंस वंश को एफएमडी टीकाकरण की आपूर्ति जिले को प्राप्त हो गई है तथा ब्लॉक नोडल कार्यालयों के माध्यम से समस्त संस्थाओं को आवंटित कर दी गई है।
  • साथ ही कूल बॉक्स तथा टैग तथा सिरिंज नीडल भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
  • टीकाकरण हेतु टीम प्रभारियों का गठन किया जाकर ब्लॉक स्तर पर ग्रामवार/पंचायतवार/टीकाकर्मियों को लक्ष्य आवंटित कर प्रतिदिन अभियान चलाकर संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • टीकाकर्मी द्वारा प्रतिदिन 50 पशुओं का टीकाकरण कर पशु का टैग तथा टीकाकरण डेटा को उसी दिन भारत पशुधन एप की अपनी आईडी में इंद्राज करना होगा।
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में गौ तथा भैंस वंश के पशुओं में मुंहपका-खुरपका रोग से बचाव हेतु टीकाकरण का सातवां चरण 15 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अरविंद मित्तल ने बताया कि 20वीं पशुगणना के अनुरूप जिले की गौ तथा भैंस वंश को एफएमडी टीकाकरण की आपूर्ति जिले को प्राप्त हो गई है तथा ब्लॉक नोडल कार्यालयों के माध्यम से समस्त संस्थाओं को आवंटित कर दी गई है। साथ ही कूल बॉक्स तथा टैग तथा सिरिंज नीडल भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

टीकाकरण हेतु टीम प्रभारियों का गठन किया जाकर ब्लॉक स्तर पर ग्रामवार/पंचायतवार/टीकाकर्मियों को लक्ष्य आवंटित कर प्रतिदिन अभियान चलाकर संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

टीकाकर्मी द्वारा प्रतिदिन 50 पशुओं का टीकाकरण कर पशु का टैग तथा टीकाकरण डेटा को उसी दिन भारत पशुधन एप की अपनी आईडी में इंद्राज करना होगा।

समस्त गौ तथा भैंस पालकों से अनुरोध है कि पशुपालन विभाग से टीकाकरण हेतु आए टीकाकर्मियों को टीकाकरण में सहयोग करें ताकि आपका पशु रोगमुक्त रहे तथा साथ ही मांगे जाने पर आधार नंबर, मोबाइल नंबर तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी बताएं।