मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

आमजन को निर्बाध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश

मुख्य बिंदु
  • बैठक में की जिला कलक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा श्रीगंगानगर।
  • जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ.
  • मंजू की अध्यक्षता में हुई।
  • इसमें आमजन को शुद्व पेयजल आपूर्ति एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता के निर्देश दिए गए।
  • बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता श्रीमती रीना छींपा सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
  • बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि दूषित पेजयल की शिकायत आने पर विभागीय अधिकारी तुरंत समस्या का निराकरण करें।
WAf𝕏TGin✉🖨

बैठक में की जिला कलक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा श्रीगंगानगर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई।

इसमें आमजन को शुद्व पेयजल आपूर्ति एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता श्रीमती रीना छींपा सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि दूषित पेजयल की शिकायत आने पर विभागीय अधिकारी तुरंत समस्या का निराकरण करें। सभी सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता यह सुनिश्चित कर लें कि आमजन को पर्याप्त निर्बाध एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो रही है।

उन्होंने समय-समय पर जल नमूनों के जांच के निर्देश भी दिए। जिन योजनाओं पर क्रियाशील जल संबंध की प्रविष्ठियां आईएमआईएस की साइट पर नहीं हो रही है, उसके लिए एमेडमेंट प्रोटोकोल के माध्यम से अनुमोदित करवाएं।

हर घर जल प्रमाणीकरण के लिए आगामी दो अक्टूबर को होने वाली आम ग्राम सभा में शेष सभी गांवों के प्रमाणीकरण करवाने के निर्देश दिए गए।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री विजय कुमार शर्मा ने श्रीगंगानगर जिले में पेयजल आपूर्ति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया कि जिले में 2541 गांवों के लिए 702 योजनाएं स्वीकृत हैं। इन सभी गांवों की योजनाओं की तकनीकी स्वीकृतियां भी हो चुकी हैं एवं निविदाएं भी आमंत्रित की जा चुकी है।

इनमें से 2515 गांवों के लिए 698 योजनाओं के कार्य आदेश जारी हो चुके हैं एवं 326 योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा 372 योजनाओं के कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं।

उन्होंने हर घर जल प्रमाणीकरण संबंधी विवरण भी प्रस्तुत किया।

बैठक में अधिशासी अभियंता मॉनिटरिंग श्री मोहनलाल अरोडा, अधिशासी अभियंता एवं तकनीकी सहायक प्रथम प्रशोत्तम लाल, अधिशासी अभियंता श्री प्रशांत खैरवा, श्री पराग स्वामी सहित सहित विभाग के सहायक अभियंतागण एवं जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्यगण मौजूद थे।