मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

विधायक श्री गौड़ की अनुशंषा पर तीन सदस्यों को किया मनोनीत

नगरीय क्षेत्र गंगानगर में उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहाकार समिति में तीन सदस्य मनोनीत

WAf𝕏TGin🖨
विधायक श्री गौड़ की अनुशंषा पर तीन सदस्यों को किया मनोनीत

श्रीगंगानगर । राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने एक आदेश जारी कर तहसील स्तरीय गंगानगर में उचित मूल्य दूकान आवंटन सलाहाकार समिति में तीन गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन किया है। गंगानगर विधायक श्री राजकुमार गौड़ की अनुशंषा पर नगरीय क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहाकार समिति में तीन सदस्यों का मनोनयन के आदेश जारी हुए है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त एवं उपशासन सचिव ने आदेश जारी कर श्रीगंगानगर जिले में नगरीय क्षेत्र श्रीगंगानगर में उचित मूल्य दूकान आवंटन सलाहाकार समिति में तीन गैर सरकारी सदस्यों में श्री हिम्मत सिंह महिला पार्क के नजदीक गंगानगर, श्री हरीश मेहंदीरत्ता पुरानी आबादी गंगानगर तथा श्रीमती नमिता सेठी सेतिया फार्म को मनोनीत किया है।