मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जैसलमेर में नशे के रावण का दहन कार्यक्रम का आयोजन

जैसलमेर। मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर को

WAf𝕏TGin✉🖨
जैसलमेर में नशे के रावण का दहन कार्यक्रम का आयोजन

जैसलमेर । मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर को जैसलमेर में ष्नशे के रावण का दहनष् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में नशा-मुक्ति का संदेश फैलाना था।

कार्यक्रम का आयोजन शहीद पूनम सिंह स्टेडियम तथा राजकीय बालिका विद्यालय, जैसलमेर में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में युवाओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समुदाय को भी नशा-मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेंगे।

इसके प्रतीकात्मक चरण में नशे के प्रतीक रावण का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व के साथ जोड़कर इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जिस प्रकार श्रीराम ने रावण का अंत किया, उसी प्रकार युवा मिलकर नशे रूपी बुराई का अंत कर सकते हैं। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया।

जिला युवा अधिकारी कौस्तुभ नील सिंह भाटी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, और नशे से मुक्त युवा ही एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। मेरा युवा भारत भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।