मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज

राजस्थान को देंगे 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात

मुख्य बिंदु
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से देशभर के 75 अन्य अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।
  • जिनमें राजस्थान के आठ रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।
  • इन स्टेशनों के पुनर्विकास से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।
  • राजस्थान के बाड़मेर, दौसा, डीग, गंगापुर सिटी, गोटन, जैसलमेर खैरथल और सोमेसर रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा।
  • इन सभी स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है।
  • स्टेशन भवनों को आधुनिक स्वरूप देने के साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।
WAf𝕏TGin🖨
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज

जयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से देशभर के 75 अन्य अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। जिनमें राजस्थान के आठ रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। इन स्टेशनों के पुनर्विकास से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

राजस्थान के बाड़मेर, दौसा, डीग, गंगापुर सिटी, गोटन, जैसलमेर खैरथल और सोमेसर रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा। इन सभी स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन भवनों को आधुनिक स्वरूप देने के साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।

इस अवसर पर इन स्टेशनों पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।