मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

साबरमती-जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का जैसलमेर तक विस्तार

मुख्य बिंदु
  • रेलवे द्वारा साबरमती-जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का जैसलमेर तक विस्तार किया जा रहा है।
  • इस रेलसेवा के विस्तार का जैसलमेर-साबरमती उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा के रूप में संचालन किया जायेगा।
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 04873 जैसलमेर-साबरमती उद्घाटन एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 22 मई 2026 को जैसलमेर से 12.
  • 30 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 03.
  • 30 बजे साबरमती पहुॅचेगी।
  • यह उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में रामदेवरा, फलोदी, ओसियां, जोधपुर, भगत की कोठी, लूनी, दुदाड़ा, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड भीनवाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी, पाटन व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
WAf𝕏TGin🖨
साबरमती-जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का जैसलमेर तक विस्तार

जयपुर। रेलवे द्वारा साबरमती-जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का जैसलमेर तक विस्तार किया जा रहा है। इस रेलसेवा के विस्तार का जैसलमेर-साबरमती उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा के रूप में संचालन किया जायेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 04873 जैसलमेर-साबरमती उद्घाटन एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 22 मई 2026 को जैसलमेर से 12.30 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 03.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी।

यह उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में रामदेवरा, फलोदी, ओसियां, जोधपुर, भगत की कोठी, लूनी, दुदाड़ा, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड भीनवाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी, पाटन व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड व 01 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

जैसलमेर तक विस्तारित नियमित गाडी संख्या 20486/20485 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा का साबरमती से 23 मई 2026 को जैसलमेर से संचालित होगी।

गाडी संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 23 मई 2026 को साबरमती से 07.00 बजे रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर 14.40 बजे आगमन व 14.50 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे जैसलमेर पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 23 मई 2026 को जैसलमेर से प्रतिदिन 06.30 बजे रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन व 11.50 बजे प्रस्थान कर 20.00 बजे साबरमती पहुॅचेगी।