मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

जयपुर मिलिट्री स्टेशन के सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में ऑर्गन  एंड  टिश्यू  डोनेशन पर जागरूकता सत्र का आयोजन

मुख्य बिंदु
  • जयपुर | जयपुर मिलिट्री स्टेशन में मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम (एमएफजेसीएफ) के सहयोग से ऑर्गन एंड टिश्यू डोनेशन पर एक जागरूकता सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
  • सत्र में सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  • यह पहल सप्त शक्ति कमांड के मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रति कल्याण और कर्तव्य सुनिश्चित करना है, और यह सशस्त्र बलों की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • मोहन फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने ऑर्गन एंड टिश्यू डोनेशन के महत्व पर प्रकाश डाला, इससे जुड़े सामान्य भ्रम और गलत धारणाओं को दूर किया, तथा इस बात पर जोर दिया कि एक दाता कई जीवन को कैसे बचा सकता है और इस सत्र में ऑर्गन को डोनेट करने की प्रक्रिया और इसमें शामिल कानूनी और नैतिक पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
WAf𝕏TGin🖨
जयपुर मिलिट्री स्टेशन के सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में ऑर्गन  एंड  टिश्यू  डोनेशन पर जागरूकता सत्र का आयोजन

जयपुर | जयपुर मिलिट्री स्टेशन में मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम (एमएफजेसीएफ) के सहयोग से ऑर्गन एंड टिश्यू डोनेशन पर एक जागरूकता सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

सत्र में सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह पहल सप्त शक्ति कमांड के मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रति कल्याण और कर्तव्य सुनिश्चित करना है, और यह सशस्त्र बलों की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मोहन फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने ऑर्गन एंड टिश्यू डोनेशन के महत्व पर प्रकाश डाला, इससे जुड़े सामान्य भ्रम और गलत धारणाओं को दूर किया, तथा इस बात पर जोर दिया कि एक दाता कई जीवन को कैसे बचा सकता है और इस सत्र में ऑर्गन को डोनेट करने की प्रक्रिया और इसमें शामिल कानूनी और नैतिक पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर बोलते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमांड ने पुनः उल्लेख किया कि यह महान सामाजिक उद्देश्य अमूल्य जीवन बचाने में सहायक होगा तथा मानवता के प्रति महत्वपूर्ण योगदान देगा।

ऐसी पहल न केवल जागरूकता को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि करुणा, सेवा और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं, जो सशस्त्र बलों के मूल्यों एवं समाज के प्रति उनकी सतत प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

प्रतिभागियों ने इस जानकारीपूर्ण सत्र में गहरी रुचि दिखाई और इसकी सराहना की, साथ ही इस जीवन रक्षक पहल के प्रति जागरूकता फैलाने के महत्व को भी स्वीकार किया।