मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

पंचायतीराज चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को, भवानी निकेतन में सुबह 8 बजे से होगी शुरू

जिला परिषद के 57 वार्डों एवं 22 पंचायत समितियों के सदस्य पदों की होगी मतगणना

मुख्य बिंदु
  • कुल 243 टेबलों पर होगी मतगणना, प्रत्येक टेबल पर नियुक्त रहेंगे दो कार्मिक जयपुर, पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जयपुर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जयपुर में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जयपुर संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के 57 वार्डों की मतगणना के लिए 5 कक्षों में 98 टेबल तथा जिले की 22 पंचायत समितियों के सदस्य पदों की मतगणना के लिए 22 कक्षों में 145 टेबल निर्धारित की गई हैं।
  • इस प्रकार कुल 243 टेबलों पर मतगणना करवाई जाएगी।
  • पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए 2,098 मतदान केंद्रों की ईवीएम निर्धारित की गई हैं।
  • प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक एवं एक मतगणना सहायक नियुक्त रहेंगे।
  • मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है।
WAf𝕏TGin✉🖨

कुल 243 टेबलों पर होगी मतगणना, प्रत्येक टेबल पर नियुक्त रहेंगे दो कार्मिक जयपुर, पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जयपुर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जयपुर में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जयपुर संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के 57 वार्डों की मतगणना के लिए 5 कक्षों में 98 टेबल तथा जिले की 22 पंचायत समितियों के सदस्य पदों की मतगणना के लिए 22 कक्षों में 145 टेबल निर्धारित की गई हैं।

इस प्रकार कुल 243 टेबलों पर मतगणना करवाई जाएगी। पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए 2,098 मतदान केंद्रों की ईवीएम निर्धारित की गई हैं।

प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक एवं एक मतगणना सहायक नियुक्त रहेंगे। मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य में नियुक्त कार्मिकों को प्रातः 6 बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों, उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं मतगणना अभिकर्ताओं को अधिकृत पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक मतगणना कक्ष में एक समय में एक वार्ड की मतगणना होगी। संबंधित वार्ड की ईवीएम की गणना प्रारंभ करने से पहले उसी वार्ड के डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना परिसर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा अधिकृत कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों को मोबाइल फोन, पेजर आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

मतगणना कार्मिकों एवं अभिकर्ताओं के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई है। उन्हें अपने वाहन निर्धारित स्थल पर पार्क करने तथा मोबाइल फोन वहीं सुरक्षित रखने के बाद मतगणना स्थल में प्रवेश करना होगा।

मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति केवल इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े अधिकृत व्यक्तियों को होगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना के परिणाम राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाए जाएंगे। मतगणना से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।