मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

उत्तर पश्चिम रेलवे ने रिकॉर्ड 8622 करोड़ रूपये कमाए, यह अभी तक की सर्वाधिक आय

मुख्य बिंदु
  • उत्तर पश्चिम रेलवे ने समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कुल प्रारम्भिक आय 8622 करोड़ रूपये अर्जित की है, जिसमें यात्री आय से 3727 करोड़ रूपये तथा माल यातायात से 3865 करोड़ रूपये प्राप्त किए हैं।
  • उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने संरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं में बढोतरी, इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने तथा निर्माण व विद्युतीकरण कार्यों को लक्ष्यानुसार पूरा करने पर विशेष बल दिया है।
  • इन कार्यों के बेहतर निष्पादन से उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025-26 में 8622 करोड़ रूपये की कुल प्रारम्भिक आय अर्जित की है।
  • यह उत्तर पश्चिम रेलवे का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
  • यह कुल आय गत वर्ष 2024-25 की तुलना में 7.
  • उत्तर पश्चिम रेलवे ने प्रारम्भिक यात्री आय से 3727 करोड़ रूपये अर्जित किए है, जो कि गत वर्ष से 9.
WAf𝕏TGin🖨
उत्तर पश्चिम रेलवे ने रिकॉर्ड 8622 करोड़ रूपये कमाए, यह अभी तक की सर्वाधिक आय

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कुल प्रारम्भिक आय 8622 करोड़ रूपये अर्जित की है, जिसमें यात्री आय से 3727 करोड़ रूपये तथा माल यातायात से 3865 करोड़ रूपये प्राप्त किए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने संरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं में बढोतरी, इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने तथा निर्माण व विद्युतीकरण कार्यों को लक्ष्यानुसार पूरा करने पर विशेष बल दिया है।

इन कार्यों के बेहतर निष्पादन से उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025-26 में 8622 करोड़ रूपये की कुल प्रारम्भिक आय अर्जित की है। यह उत्तर पश्चिम रेलवे का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

यह कुल आय गत वर्ष 2024-25 की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने प्रारम्भिक यात्री आय से 3727 करोड़ रूपये अर्जित किए है, जो कि गत वर्ष से 9.8 प्रतिशत अधिक है। उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा मार्च में 353 करोड़ रूपये की यात्री आय अर्जित की गई जो कि किसी भी एक माह में सर्वाधिक है।

इसके साथ ही माल परिवहन से 3865 करोड़ रूपये प्राप्त किए है जो गत वर्ष से 7.2 प्रतिशत अधिक है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर आय को बढ़ाने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिसके तहत रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

महाप्रबंधक श्री अमिताभ के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर कर रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवा कर सुरक्षितए संरक्षित तथा समयबद्ध यात्रा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।