मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

उदयपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड स्थापित

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर: Indian Railways के अजमेर मंडल के अंतर्गत अजमेर–उदयपुर सिटी खंड में उदयपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप इंस्पेक्शन शेड की स्थापना कर दी गई है।
  • साथ ही स्टेबलिंग लाइन नंबर 9 को रनिंग लाइन में परिवर्तित किया गया तथा नई यात्री प्लेटफॉर्म लाइन नंबर 10 का विकास, सिग्नलिंग और संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।
  • मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के अनुसार यह पहल संचालन दक्षता बढ़ाने और स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
  • गति शक्ति यूनिट एवं अन्य विभागों के समन्वय से यह परियोजना सफलतापूर्वक शुरू की गई है।
  • ट्रिप शेड में दो इंस्पेक्शन पिट और एक टीआरडी कार्यालय/डिपो भवन का निर्माण किया गया है।
  • यहां इलेक्ट्रिक इंजनों का निरीक्षण, सफाई, पैंटोग्राफ व ब्रेक सिस्टम की जांच की जाएगी, जिससे सुरक्षित और निर्बाध संचालन सुनिश्चित होगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड स्थापित

उदयपुर: Indian Railways के अजमेर मंडल के अंतर्गत अजमेर–उदयपुर सिटी खंड में उदयपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप इंस्पेक्शन शेड की स्थापना कर दी गई है। साथ ही स्टेबलिंग लाइन नंबर 9 को रनिंग लाइन में परिवर्तित किया गया तथा नई यात्री प्लेटफॉर्म लाइन नंबर 10 का विकास, सिग्नलिंग और संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।

मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के अनुसार यह पहल संचालन दक्षता बढ़ाने और स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गति शक्ति यूनिट एवं अन्य विभागों के समन्वय से यह परियोजना सफलतापूर्वक शुरू की गई है।

ट्रिप शेड में दो इंस्पेक्शन पिट और एक टीआरडी कार्यालय/डिपो भवन का निर्माण किया गया है। यहां इलेक्ट्रिक इंजनों का निरीक्षण, सफाई, पैंटोग्राफ व ब्रेक सिस्टम की जांच की जाएगी, जिससे सुरक्षित और निर्बाध संचालन सुनिश्चित होगा। नई लाइन नंबर 10 पर प्लेटफॉर्म नंबर 6 का कार्य 30 अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह विकास रेलवे आधुनिकीकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।