मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

वास्तविक सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए : भदौरिया

एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने कहा है कि अभियानगत तैयारियों को मजबूत करने के लिए विश्लेषण की आवश्यकता है और इन्हें बनाए रखने के साथ-साथ वास्तविक

WAf𝕏TGin✉🖨
वास्तविक सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए : भदौरिया

नईं दिल्ली । एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने कहा है कि अभियानगत तैयारियों को मजबूत करने के लिए विश्लेषण की आवश्यकता है और इन्हें बनाए रखने के साथ-साथ वास्तविक सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

भारतीय वायुसेना के शुावार को जारी बयान के अनुसार, भदौरिया ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भारतीय वायु सेना की मध्य वायु कमान के वार्षिक कमांडर सम्मेलन को संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार को निर्देश दिए कि सभी मंचों, हथियार प्रणालियों और अन्य साजो-सामान को एकदम तैयार रखा जाए।

वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने कमांडरों से अभियानों के दौरान उड़ान के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया और नवोन्मेष, आत्मनिर्भरता एवं स्वदेशीकरण के माध्यम से भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।