मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

गोगामेड़ी मेले में बीकानेर मंडल द्वारा किए गए व्यापक सुविधा प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं की सराहना

देवस्थान विभाग, मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय, मेला प्रबंधन समिति एवं महंत महेंद्र गोगामेड़ी ने रेलवे व्यवस्थाओं की प्रशंसा की

WAf𝕏TGin✉🖨
गोगामेड़ी मेले में बीकानेर मंडल द्वारा किए गए व्यापक सुविधा प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं की सराहना

बीकानेर। गोगामेड़ी मेले के दौरान बीकानेर मंडल रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन एवं संरक्षित रेल संचालन के लिए किए गए व्यापक एवं सुव्यवस्थित सुविधा प्रबंधन एवं विशेष व्यवस्थाओं की देवस्थान विभाग, मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय, मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों तथा गोगामेड़ी मेले के श्री महन्त गोगामेड़ी द्वारा सराहना एवं प्रशंसा की गई।मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल के मार्गदर्शन में मेले के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए बीकानेर मंडल द्वारा मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन, अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, होल्डिंग एरिया, क्यू मैनेजर तथा सीसीटीवी निगरानी सहित विभिन्न विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।देवस्थान विभाग, मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय एवं मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने रेलवे द्वारा किए गए इन प्रबंधों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए रेलवे द्वारा सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए किए गए विशेष प्रयास सराहनीय एवं प्रशंसनीय हैं।

विशेष रूप से मेला स्पेशल ट्रेनों, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य जन सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंधों की सराहना की गई।गोगामेड़ी मेले के श्री महंत गोगामेड़ी ने भी बीकानेर मंडल रेल प्रशासन द्वारा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रेलवे द्वारा सुविधा, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा एवं सुगम आवागमन के लिए किए गए प्रबंध सराहनीय हैं।

उन्होंने मेले के दौरान रेलवे द्वारा किए गए समुचित प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं की सराहना की।मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल द्वारा मेले के दौरान यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की गई तथा आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थाओं में वृद्धि एवं सुधार सुनिश्चित किया गया।