मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

सीएम रघुवर दास ने किया मतदान

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को यहां भालूबासा मतदान केन्द्र में मतदान करने के बाद दावा किया कि संथाल परगना में भी भाजपा इस बार झारखंड मुक्ति

WAf𝕏TGin✉🖨
सीएम रघुवर दास ने किया मतदान

मशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को यहां भालूबासा मतदान केन्द्र में मतदान करने के बाद दावा किया कि संथाल परगना में भी भाजपा इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की पूरी तरह सफाई कर देगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वाह्न लगभग दस बजे सपरिवार मतदान किया।

यहां त्रिकोणीय संघर्ष में उनका मुख्य मुकाबला उनके कैबिनेट साथी रहे सरयू राय से है जिन्होंने भाजपा से टिकट न मिलने के बाद मुख्यमंत्री को इसके लिए दोषी मानते हुए उनके ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया और दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गये।