मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

फैला संदिग्ध बुखार, 3 की मौत 1000 से ज्यादा गंभीर

कानपूर में बीते 36 घंटे में संदिग्ध बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। एक हजार से ज्यादा लोग बुखार, उल्टी से पीड़ित है। इनमें कई परिवारों के बच्चों सहित सभी सदस्य शामिल है।

मुख्य बिंदु
  • कानपूर में बीते 36 घंटे में संदिग्ध बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई।
  • एक हजार से ज्यादा लोग बुखार, उल्टी से पीड़ित है।
  • इनमें कई परिवारों के बच्चों सहित सभी सदस्य शामिल है।
WAf𝕏TGin✉🖨

कानपूर में बीते 36 घंटे में संदिग्ध बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। एक हजार से ज्यादा लोग बुखार, उल्टी से पीड़ित है। इनमें कई परिवारों के बच्चों सहित सभी सदस्य शामिल है।

सीएमओ ने डॉक्टरों की टीम के साथ गांव में कैंप लगाकर 200 से ज्यादा मरीज़ो को दवाई दी। बीमारी फैलने की वजह गंदगी और मच्छरों को बताया जा रहा है। घाटमपुर तहसील के ग्राम बौहार में सीलू (17) की मौत हो गई। बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती गई, फिर भी लोग आसपास इलाज कराते रहे।

14 अगस्त को सुबह बुखार से पीड़ित लाल गुप्ता (55) की एक अस्पताल में मौत हो गई और शाम को बुखार के बाद हैलट आईसीयू में भर्ती इसी गाँव के शिव बाबू (40) की भी मौत हो गई।