मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Literature News

कविता - मांगणियार

-लक्ष्मीनारायण खत्री

WAf𝕏TGin✉🖨
कविता - मांगणियार

सरस्वती
का है चमत्कार
मधुर
है मरूधर
गांव गांव मांगणियार
बड़े
यशस्वी है यह
लोक संगीतकार
पीढ़ीयो से
खुशी के अवसर
यजमानों का
करते सत्कार
गा बजाकर
पाते  पुरस्कार
कमायचा
की धुन बजाते
माड राग सुनाते
इन्हें सुन हिवडे़ के
तार झनझनाते
जग में
खूब नाम कमाते।