मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

कांस्टेबल फरसाराम की मदद से अन्तर्राज्यीय ठग का भंडाफोड़ः 8500 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

WAf𝕏TGin🖨
कांस्टेबल फरसाराम की मदद से अन्तर्राज्यीय ठग का भंडाफोड़ः 8500 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

कोटा। कोटा सिटी पुलिस एसपी तेजस्वनी गौत्तम ने बताया कि कोटा शहर के अनंतपुरा थाना में 15 नवंबर 2025 को पीड़ित कुलदीप शर्मा व अन्य लोगों नें थाना अनंतपुरा में खिलाफ शिकायत दर्ज कर बताया कि दीपक सिंह के एक oasis इंटरप्राइजेज नाम की कम्पनी खोलकर के उसके तथा अन्य करीब 8500 लोगों के साथ घर बैठे रोजगार देने के नाम पर ठगी करते हुए 2500-2500 रूपये सुरक्षा राशि के नाम से जाम की और करीब 2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि हड़प कर और रातों-रात दफ्तर बंद कर फरार हो गया।

इस पर मामले की संवेदनशीलता और पीड़ितों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोटा शहर ने श्री दिलीप सैनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के सुपरविजन में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया।

इसमें श्री मनीष शर्मा (RPS), वृताधिकारी वृत चतुर्थ को अनुसंधान सुपुर्द किया गया जिनके निर्देशन और थानाधिकारी अनंतपुरा श्री रमेश कविया के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह सहायक उप निरीक्षक देवकरण, सर्किल 4 कार्यालय के कांस्टेबल फरसाराम, राजेन्द्र, जीतराम, दिनेश,महावीर नगर थाने सुश्री संजू चौधरी को शामिल किया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका कांस्टेबल फ़रसाराम की बताई गई है।

गठित पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।आरोपी कुमार सानू पूर्व में कई राज्यो में इसी तरह की वारदात कर चुका है, जो कि दरभंगा (बिहार)रांची (झारखण्ड), दुर्ग (छतीछगढ),सारनपुर (उत्तरप्रदेश), बीकानेर(राजस्थान), इन्दौर (मध्यप्रदेश) आदि स्थानो पर अलग-अलग तरीको (मोतियों की माला बुनने, स्वेटर बुनने जैसे कार्यों के नाम) से लोगो को घर बैठे रोजगार देने के नाम पर करोड़ो रूपये के ठगी कर चुका है।