मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

लाॅक डाउन के दौरान भीमगंज मंडी पुलिस ने शराब बेचते युवक को गिरफ्तार

के.डी.अब्बासी

के. डी.

मुख्य बिंदु
  • भीमगंजमण्डी थाना पुलिस ने लाॅक डाउन के दौरान शराब बेचते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।
  • भीमगंजमण्डी थाना प्रभारी हर्ष राज सिंह , एएसआई अब्दुल हक, कांस्टेबल शिवराज, बलवीर सिंह की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान रंगपुर फ्लाई ओवर के नीचे नेहरू नगर के पास एक बदमाश संतोष सैनी 23 वर्ष पुत्र चिरंजीलाल माली निवासी भीमगंजमण्डी को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया हैं।
  • थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पुलिस से बचकर छिपकर शराब बेच रहा था।
  • पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के 72 पव्वे बरामद किए हैं।
  • आरोपी संतोष सैनी शातिर बदमाश हैं।
  • जिसके विरूद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
WAf𝕏TGin🖨
लाॅक डाउन के दौरान भीमगंज मंडी पुलिस ने शराब बेचते युवक को गिरफ्तार

कोटा. भीमगंजमण्डी थाना पुलिस ने लाॅक डाउन के दौरान शराब बेचते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

भीमगंजमण्डी थाना प्रभारी हर्ष राज सिंह , एएसआई अब्दुल हक, कांस्टेबल शिवराज, बलवीर सिंह की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान रंगपुर फ्लाई ओवर के नीचे नेहरू नगर के पास एक बदमाश संतोष सैनी 23 वर्ष पुत्र चिरंजीलाल माली निवासी भीमगंजमण्डी को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया हैं।

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पुलिस से बचकर छिपकर शराब बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के 72 पव्वे बरामद किए हैं। आरोपी संतोष सैनी शातिर बदमाश हैं। जिसके विरूद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नयापुरा थाना इलाके में सड़क लावारिस हालत में बीमार पड़े एक युवक को पुलिस ने उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेमराज 34 वर्ष पुत्र केसरीलाल बैरवा निवासी राजीव गांधी काॅलोनी जिला बारां जो नयापुरा थाने के पास बीमारी हालत में पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक का उपचार चल रहा है।