मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

प्रथम स्पंदन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जैसलमेर अकादमी का स्वर्णिम प्रदर्शन

अंडर-19 में स्वर्ण, अंडर-17 में कांस्य पदक जीतकर जिले का बढ़ाया मान

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जोधपुर द्वारा आयोजित प्रथम स्पंदन खेलो इंडिया राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग) में जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण एवं अंडर-17 वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम प्रदेशभर में गौरवान्वित किया।
  • प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 जुलाई 2026 तक जोधपुर में किया गया, जिसमें राजस्थान की दोनों आयुवर्गों की शीर्ष 8-8 टीमों ने भाग लिया।
  • जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी की टीमों ने दोनों वर्गों में दमदार खेल का प्रदर्शन किया।
  • जिला खेल अधिकारी एवं अकादमी के प्रशिक्षक राकेश बिश्नोई ने बताया कि अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में जैसलमेर ने झुंझुनूं को 72-54 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
प्रथम स्पंदन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जैसलमेर अकादमी का स्वर्णिम प्रदर्शन

     जैसलमेर । राजस्थान फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जोधपुर द्वारा आयोजित प्रथम स्पंदन खेलो इंडिया राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग) में जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण एवं अंडर-17 वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम प्रदेशभर में गौरवान्वित किया।

     प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 जुलाई 2026 तक जोधपुर में किया गया, जिसमें राजस्थान की दोनों आयुवर्गों की शीर्ष 8-8 टीमों ने भाग लिया। जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी की टीमों ने दोनों वर्गों में दमदार खेल का प्रदर्शन किया।

    जिला खेल अधिकारी एवं अकादमी के प्रशिक्षक राकेश बिश्नोई ने बताया कि अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में जैसलमेर ने झुंझुनूं को 72-54 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम के कप्तान एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद रज़ा ने सर्वाधिक 25 अंक अर्जित किए, जबकि मनीष कुमार माल एवं भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने 15-15 अंकों का महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। वहीं अंडर-17 वर्ग में भी जैसलमेर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

    प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ओलंपियन बास्केटबॉल खिलाड़ी जोरावर सिंह शेखावत तथा महानिरीक्षक, राजस्थान फ्रंटियर बीएसएफ राजस्थान बास्केटबॉल संघ के सचिव गेमर सिंह सोढ़ा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पदक व ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

      यह उपलब्धि भारत सरकार की ’’खेलो इंडिया- फिट इंडिया’’ तथा फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोजष् जैसी जन-जागरूकता पहलों को भी सार्थक दिशा प्रदान करती है। जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले के युवा खिलाड़ियों में खेलों के प्रति नया उत्साह और प्रेरणा का संचार होगा।